Search
Home » नेशनल » प्रतिभा का प्रस्थान:हिमाचल के घट नृत्य को पहचान दिलाने वाली फूलां चंदेल का निधन, अंतिम दर्शन को उमड़े लोग – Phulan Chandel, Who Brought Recognition To Himachal’s ‘ghat’ Dance, Passes Away

प्रतिभा का प्रस्थान:हिमाचल के घट नृत्य को पहचान दिलाने वाली फूलां चंदेल का निधन, अंतिम दर्शन को उमड़े लोग – Phulan Chandel, Who Brought Recognition To Himachal’s ‘ghat’ Dance, Passes Away

Share Now :

WhatsApp
Share This

घट नृत्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का लोहा मनवाने वाली प्रसिद्ध नृत्यांगना फूलां चंदेल (63) का निधन हो गया। रविवार सुबह करीब 5:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह कुछ समय से बोन कैंसर से जूझ रही थीं। फूलां का उपचार पहले एम्स बिलासपुर, फिर पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था। स्वास्थ्य स्थिति गंभीर होने पर बाद में उन्हें घर लाया गया था। 


रविवार को बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ स्थानीय लोक संस्कृति और कला के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर काम किया। फूलां चंदेल शिक्षा विभाग में कार्यरत रहीं और कुछ वर्ष पूर्व स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। 

 

Leave a Comment

Other News