Search
Home » नेशनल » प्रेमी युगल का कत्ल:36 साल का संदीप और 25 की कविता, आठ माह से लिव-इन-रिलेशन में रह रहे थे; इसलिए हुई हत्या – Murder Of A Young Couple From Delhi; Bodies Recovered From A Canal Near Asoda

प्रेमी युगल का कत्ल:36 साल का संदीप और 25 की कविता, आठ माह से लिव-इन-रिलेशन में रह रहे थे; इसलिए हुई हत्या – Murder Of A Young Couple From Delhi; Bodies Recovered From A Canal Near Asoda

Share Now :

WhatsApp
Share This

Murder of a young couple from Delhi; bodies recovered from a canal near Asoda

rohtak murder
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिल्ली से हसनगढ़ दोस्तों से मिलने आए नेबसराय निवासी संदीप (36) और उसकी महिला मित्र कविता (25) की हत्या की गई है। कविता मूलरूप से यूपी के अलीगढ़ की बताई जा रही है। हत्या के बाद दोनों के शव नहर में फेंक दिए गए जो झज्जर के गांव आसौदा के नजदीक नहर से बरामद हुए हैं। 


सांपला थाने में हसनगढ़ निवासी नितेश उर्फ मेडिस व नितेश उर्फ बच्चा के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। नई दिल्ली स्थित नार्थ एवेन्यू के नेबूसराय निवासी राकेश सिंह ने सांपला पुलिस को शिकायत दी है कि वे तीन भाई व तीन बहनें हैं। 

बीच वाले भाई संदीप ने सांपला खंड के गांव हसनगढ़ में परचून की दुकान कर रखी थी। तीन माह पहले संदीप दुकान छोड़कर यूपी निवासी कविता के साथ नेबूसराय में रहने लगा। हालांकि वह अक्सर हसनगढ़ आता-जाता रहता था। 

 

Published On

Leave a Comment

Other News