
सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के घर में लगातार ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो से सामने आए नए एपिसोड में नकुल और गुल्लू, आसिफ और लव गिल…और आम्रपाली और उदिती के बीच घमासान देखने को मिला है।
इन कंटेस्टेंट्स का हुआ नॉमिनेशन
शो ‘बिग बॉस 20’ के हालिया एपिसोड में कई लोगों का नॉमिनेशन हुआ है। इनमें माही विज, कनिका, उदिति, स्काउट, अरिश्फा, गुल्लू, काजी, मैरी कॉम, यंग डीएसए, अमन और लव गिल के नाम शामिल हैं। अब देखना होगा कि कौन घर से बेघर होता है।




