
{“_id”:”6ad35caf96d73154f006c6a4″,”slug”:”bihar-cm-samrat-choudhary-visited-three-durga-puja-pandals-in-patna-and-sought-blessings-from-goddess-durga-2026-10-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बिहार: पटना के तीन दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मां दुर्गा से लिया आशीर्वाद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सीएम सम्राट चौधरी के साथ स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को महासप्तमी के अवसर पर पटना के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने राज्य की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री ने जगदेव पथ स्थित मून क्लब की श्री दुर्गा पूजा समिति, बोरिंग रोड पर कृष्णा अपार्टमेंट के सामने स्थित भद्र काली मंदिर की श्री दुर्गा पूजा समिति और बोरिंग रोड चौराहे की श्री दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा का आशीर्वाद सभी पर बना रहे। बिहार विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे और समृद्धि की ओर अग्रसर हो।
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, विधान पार्षद संजय मयूख, बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, जिलाधिकारी कुंदन कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित पूजा समितियों के सदस्य, गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु उपस्थित थे।




