Search
Home » नेशनल » ‘मंदिर से स्पीकर हटाए जाएं’:देर रात तेज संगीत बजने पर भड़के अभिनेता अल्लू सिरीश, पुलिस से क्या की शिकायत? – Actor Allu Sirish Angered By Loud Music Playing Late At Night What Complaint Did He Lodge With The Police?

‘मंदिर से स्पीकर हटाए जाएं’:देर रात तेज संगीत बजने पर भड़के अभिनेता अल्लू सिरीश, पुलिस से क्या की शिकायत? – Actor Allu Sirish Angered By Loud Music Playing Late At Night What Complaint Did He Lodge With The Police?

Share Now :

WhatsApp
Share This

तेलुगु एक्टर अल्लू सिरीश ने हैदराबाद पुलिस से शिकायत की है कि शहर के एक मंदिर में देर रात तक तेज आवाज में संगीत बजाया जा रहा है। तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के भाई और मशहूर प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद के बेटे सिरीश ने कहा कि तय डेसिबल (आवाज की सीमा) से ज्यादा तेज संगीत से बुज़ुर्गों और बच्चों को परेशानी हो रही है। उन्होंने पुलिस से इस मामले को देखने की अपील की।

 

सिरीश ने एक्स पर क्या कहा? 

रविवार रात एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘हैदराबाद पुलिस  मैं अपर्णा वन, शेखपेट का रहने वाला हूं। पिछले कुछ दिनों से विनोबा नगर स्थित हनुमान मंदिर में रात 2-3 बजे तक तय सीमा से ज्यादा तेज आवाज में संगीत बजाया जा रहा है। मैंने फिल्म नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत की थी। उन्होंने हमसे 25 सितंबर तक इंतजार करने को कहा क्योंकि तब गणेश विसर्जन था। त्योहार खत्म हो गया है, लेकिन तेज संगीत बंद नहीं हुआ है।’

पुलिस से क्या अपील की? 

उन्होंने आगे कहा, ‘हमारी सोसाइटी में कई बुज़ुर्ग, बच्चे और नौकरीपेशा लोग इससे परेशान हैं। पहले भी कई बार शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आपसे अनुरोध है कि कृपया इस मामले को देखें। धन्यवाद।’ सिरीश ने अपनी पोस्ट में एक वीडियो भी शेयर किया। इस पोस्ट के बाद, हैदराबाद पुलिस ने कहा कि जरूरी कार्रवाई के लिए यह मामला फिल्म नगर के एसएचओ को सौंप दिया गया है।

बता दें कि जयपुर में रविवार को मंदिर में घुसकर पुजारी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया था। मंदिर में पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था। तेज आवाज में भजन बजाने पर पड़ोसी युवक पहुंचा। जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया।

 

 

Leave a Comment

Other News