
मृतक अभिषेक की फाइल फोटो और घर पर जुटे परिजन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
{“_id”:”6a60a7b87adc5daa2b053e68″,”slug”:”up-youth-killed-in-ukraine-family-awaits-abhishek-s-mortal-remains-news-in-hindi-2026-07-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूक्रेन में सपने तबाह, अब मिट्टी का इंतजार: अभिषेक ने आखिरी कॉल पर पिता से कही थी ये बात; अधूरा रह गया सपना”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मृतक अभिषेक की फाइल फोटो और घर पर जुटे परिजन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास जहाज पर रूस के हमले में देवरिया के करमेल गांव के अभिषेक (21) की मौत के साथ ही परिवार के तमाम सपने भी तबाह हो गए हैं। इकलौते बेटी की मौत ने मां-बाप को गहरा आघात दिया है।
परिवार के गम में शरीक पूरे करमेल को अभिषेक की मिट्टी का इंतजार है। मंगलवार को स्थानीय विधायक और सांसद ने यूक्रेन से अभिषेक का शव मंगवाने के लिए विदेश मंत्रालय से आग्रह किया है। सांत्वना के शब्दों की भीड़ के बीच अभिषेक की पार्थिव देह के इंतजार में बैठे लाचार परिवार की आंखों में टूटे सपनों का सैलाब है।
WhatsApp us