Search
Home » नेशनल » यूपी:चक्रवात की वजह से प्रदेश में आज से बदलेगा मौसम, इन जिलों में भीषण बारिश-आंधी का अलर्ट; गिरेगा पारा – Uttar Pradesh: Cyclone-induced Weather Will Change In The State From Tomorrow; Severe Rain And Storm Alert Iss

यूपी:चक्रवात की वजह से प्रदेश में आज से बदलेगा मौसम, इन जिलों में भीषण बारिश-आंधी का अलर्ट; गिरेगा पारा – Uttar Pradesh: Cyclone-induced Weather Will Change In The State From Tomorrow; Severe Rain And Storm Alert Iss

Share Now :

WhatsApp
Share This

Uttar Pradesh: Cyclone-induced weather will change in the state from tomorrow; severe rain and storm alert iss

यूपी में बदला मौसम। दिखेगा चक्रवात का असर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अर्नब का असर उत्तर प्रदेश में दिखने लगा है। बुधवार को सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार से पूर्वी यूपी और मध्यांचल में बारिश का दायरा बढ़ेगा। बादलों की आवाजाही, तेज हवाओं और बारिश से मौसम ठंडा होने के आसार हैं।


बृहस्पतिवार को पूर्वी यूपी और तराई के 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनमें सात दक्षिणी जिलों के लिए अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 12 जिलों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट है। साथ ही प्रदेश के 45 जिलों में गरज-चमक, वज्रपात और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 29 से 31 अक्टूबर के बीच पूर्वी यूपी, मध्यांचल और दक्षिणी जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। चक्रवात और एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं।

Published On

Leave a Comment

Other News