Search
Home » नेशनल » यूपी पीईटी:आज 60 जिलों के 1300 परीक्षा केंद्रों में होगी परीक्षा; 12 लाख अभ्यर्थी हो सकते हैं शामिल – Up Pet: The Exam Will Be Held On Friday At 1,300 Centres In 60 Districts; 1.2 Million Candidates Are Expected

यूपी पीईटी:आज 60 जिलों के 1300 परीक्षा केंद्रों में होगी परीक्षा; 12 लाख अभ्यर्थी हो सकते हैं शामिल – Up Pet: The Exam Will Be Held On Friday At 1,300 Centres In 60 Districts; 1.2 Million Candidates Are Expected

Share Now :

WhatsApp
Share This

UP PET: The exam will be held on Friday at 1,300 centres in 60 districts; 1.2 million candidates are expected

परीक्षा केंद्रों पर पीईटी परीक्षा देते अभ्यर्थी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगाल की खाड़ी में उठे अर्नब तूफान से प्रदेश में शुक्रवार को भी बारिश के आसार हैं। इसे देखते हुए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में ओएमआर शीट व पेपर की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। दूसरे दिन की परीक्षा में लगभग 12 लाख छात्र शामिल होंगे।


उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से समूह ग की भर्तियों के लिए अनिवार्य पीईटी का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को दूसरे दिन की परीक्षा होनी है। बारिश को देखते हुए आयोग ने सभी 60 जिलों को पेपर-ओएमआर की सुरक्षा के लिए निर्देश दिए हैं। 

कहा गया है कि ट्रक आदि वाहनों में तिरपाल आदि की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। साथ ही यह भी निर्देश संबंधित जिलों को दिए गए हैं कि रेलवे व बस स्टेशन पर भी ऐसी व्यवस्था की जाए कि अभ्यर्थियों को बरसात की वजह से कोई दिक्कत न हो। उनके रुकने आदि के लिए छांवदार व्यवस्था की जाए। बता दें कि दूसरे दिन की पीईटी में 12 लाख से अधिक अभ्यर्थी दो पालियों में 60 जिलों में परीक्षा में शामिल होंगे। आयोग का यह प्रयास है कि बरसात से परीक्षा व परीक्षार्थी दोनों प्रभावित न हों।

Published On

Leave a Comment

Other News