Search
Home » नेशनल » रणजी ट्रॉफी का लेखा-जोखा:कौन बचाएगा खिताब, किन स्टार खिलाड़ियों पर रहेगी नजर और युवाओं के पास क्या है मौका? – Ranji Trophy 2026-27: Full Squads Of All Teams, Star Players And Captains, Schdeule

रणजी ट्रॉफी का लेखा-जोखा:कौन बचाएगा खिताब, किन स्टार खिलाड़ियों पर रहेगी नजर और युवाओं के पास क्या है मौका? – Ranji Trophy 2026-27: Full Squads Of All Teams, Star Players And Captains, Schdeule

Share Now :

WhatsApp
Share This

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए सीजन में देशभर की टीमें खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी। टूर्नामेंट के पहले दौर के लिए एलीट ग्रुप-ए, बी, सी और डी के साथ प्लेट ग्रुप की टीमों के खिलाड़ियों की सूची में कई अनुभवी और युवा क्रिकेटरों को जगह मिली है। केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, रिंकू सिंह, पृथ्वी शॉ और हनुमा विहारी जैसे खिलाड़ी अपने-अपने राज्य की टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके अलावा कई युवा खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर मिलेगा।

Ranji Trophy 2026-27: Full Squads of All Teams, Star Players and Captains, Schdeule

रणजी ट्रॉफी
– फोटो : ANI

विस्तार

भारत के प्रमुख घरेलू लाल-बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी के 92वें सीजन की शुरुआत रविवार से होने जा रही है। 2026-27 सीजन में कुल 38 टीमें खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी। टूर्नामेंट के पहले दौर में कई बड़े भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों की ओर से खेलते नजर आएंगे। इसके साथ ही युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी चयनकर्ताओं की नजरें रहेंगी। इस सीजन में सबसे बड़ा सवाल यह होगा कि क्या जम्मू-कश्मीर की टीम अपने खिताब का बचाव कर पाएगी। ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ हार झेलने के बाद पारस डोगरा की कप्तानी वाली टीम श्रीनगर में मध्य प्रदेश के खिलाफ जीत के साथ वापसी करना चाहेगी।


Published On

Leave a Comment

Other News