रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और रवि दुबे स्टारर ‘रामायण पार्ट 1’ इस साल की सबसे मच-अवेटेड फिल्मों में से एक है। अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट और एडवांस बुकिंग से जुड़ी जानकारी का खुलासा कर दिया है, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

नए पोस्टर में दिखी रणबीर और यश की झलक
रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का एलान कर दिया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने फिल्म के पोस्टर के साथ रिलीज डेट का खुलासा किया है। फिल्म के नए पोस्टर में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में नजर आ रहे हैं।
वहीं, साई पल्लवी माता सीता और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर के बैकग्राउंड में यश रावण के रूप में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर के सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
WhatsApp us