Search
Home » नेशनल » रुबियो से बातचीत का असर:यूक्रेन को अब फिर मिलेगी रूसी मिसाइल हमलों की पहले से सूचना; जेलेंस्की ने क्या कहा? – Zelenskyy Says Early Warning System Resumes Following Rubio Call

रुबियो से बातचीत का असर:यूक्रेन को अब फिर मिलेगी रूसी मिसाइल हमलों की पहले से सूचना; जेलेंस्की ने क्या कहा? – Zelenskyy Says Early Warning System Resumes Following Rubio Call

Share Now :

WhatsApp
Share This

Zelenskyy says early warning system resumes following Rubio call

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की
– फोटो : पीटीआई / एपी

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन को उसके सहयोगियों से एक बार फिर शुरुआती चेतावनी मिल रही है। हाल ही में रूस ने यूक्रेन को पहले से कोई सूचना दिए बिना हमले किए थे। इसके बाद यह बदलाव हुआ है।


जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद यह बदलाव आया है। इसमें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ मंगलवार को दिन में फोन पर हुई बातचीत भी शामिल है।

ये भी पढ़ें: ताजिकिस्तान: ‘7.8% से बढ़ रही भारत की अर्थव्यवस्था, वैश्विक वृद्धि में 16% योगदान’; राजनाथ सिंह ने क्या कहा?

जेलेंस्की ने कहा, हम इस बात के लिए आभारी हैं कि अब खुफिया जानकारी काम कर रही है। मैं शुरुआती चेतावनी की बात कर रहा हूं। यह हमारे लोगों, बच्चों, वयस्कों और आम नागरिकों के लिए बेहद अहम है। इससे हमें पता चल सकता है कि बैलिस्टिक मिसाइल आ रही है। इसलिए हम अमेरिकी पक्ष के आभारी हैं कि अब यह प्रणाली काम कर रही है। 

Published On

Leave a Comment

Other News