Search
Home » नेशनल » लक्सर-रुड़की मार्ग पर हादसा:कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने से हुई टक्कर, तीन सवारियों की मौत, छह घायल – Accident On Laksar-roorkee Road Head On Collision Between Car And An E-rickshaw Three Killed

लक्सर-रुड़की मार्ग पर हादसा:कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने से हुई टक्कर, तीन सवारियों की मौत, छह घायल – Accident On Laksar-roorkee Road Head On Collision Between Car And An E-rickshaw Three Killed

Share Now :

WhatsApp
Share This

लक्सर-रुड़की मार्ग पर रविवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। थिथौला गांव के समीप कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा से बाहर निकाला।




सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद कार चालक वाहन को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Other News