Search
Home » नेशनल » लखनऊ में गोमती की बाढ़ हुई विकराल:पलासियो मॉल तक पहुंचा नदी का पानी, इकाना स्टेडियम के सामने भी जलभराव – Lucknow: The Gomti River Has Flooded, With Knee-deep Water In Front Of The Plasio Mall; Waterlogging In Front

लखनऊ में गोमती की बाढ़ हुई विकराल:पलासियो मॉल तक पहुंचा नदी का पानी, इकाना स्टेडियम के सामने भी जलभराव – Lucknow: The Gomti River Has Flooded, With Knee-deep Water In Front Of The Plasio Mall; Waterlogging In Front

Share Now :

WhatsApp
Share This

बीते दिनों से गोमती नदी में आई बाढ़ लगातार अपना रौद्र रुप दिखाती जा रही है। मंगलवार को इकाना स्टेडियम में होने वाले मैच से पहले स्टेडियम के आसपास के पानी को रोक दिया गया था। मैच खत्म होते ही बुधवार को पानी खोल दिया गया। पानी खोलते ही स्टेडियम के सामने और उसके आगे पलासियो मॉल तक पानी का स्तर बढ़ता गया। दोपहर तक कुछ इंच तक जलभराव हुआ। देखते ही देखते यह जलभराव डेढ़ से दो फिट तक हो गया। सूत्रों के अनुसार पानी का फ्लो खोलते ही इस इलाके में बाढ़ की नौबत आ गई।  इसके पहले बीते एक सप्ताह से लखनऊ के कई इलाके पानी से जलमग्न हैं। बीते दिनों शहर के मध्य में स्थित मरीन ड्राइव, हनुमंत धाम आदि इलाके जलमग्न हो गए हैं। 


मैच के बाद पानी भरने पर सवाल

लखनऊ शहर के कई इलाके बीते दिनों से पानी में डूबे हुए थे। इन इलाकों के लोग यह आरोप लगा रहे थे कि मैच की वजह से पानी रोक दिया गया है जिसके चलते यहां बड़ी मात्रा में जलभराव हुआ है। बुधवार को ऐसा ही हुआ। जैसे ही गोमती के पूरे पानी को छोड़ा गया वैसे ही स्टेडियम और पलासियो मॉल के पूरे इलाके में जलभराव की नौबत आ गई। पानी अचानक कैसे बढ़ा इस बारे में अभी किसी का आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

गोमतीनगर विस्तार में नदी के पानी का प्रवेश रोका

गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-7 और इकाना स्टेडियम के आसपास पहुंचे पानी को रिहायशी क्षेत्र में बढ़ने से रोकने के लिए एलडीए ने इकाना स्टेडियम के पीछे बोल्डर और मिट्टी से अस्थायी बांध बनाया है। इसके जरिये करीब ढाई घंटे में पानी का नया प्रवाह रोक दिया गया। इसके बाद क्षेत्र में जलस्तर करीब छह इंच कम हुआ। एहतियात के तौर पर सेक्टर-7 के अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी मिट्टी डालकर अवरोध बनाए गए हैं। एलडीए की टीमें क्षेत्र में 24 घंटे निगरानी कर रही हैं।

Published On

Leave a Comment

Other News