
{“_id”:”6ac126b23488118233025b5c”,”slug”:”sanjay-dutt-says-he-does-not-feel-peace-in-india-in-shekhar-suman-show-2026-10-03″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”संजय दत्त: ‘अब भारत में शांति महसूस नहीं होती’, हर जगह फोटो लगाने और विदेशी दौरे पर क्या बोले अभिनेता?”,”category”:{“title”:”Bollywood”,”title_hn”:”बॉलीवुड”,”slug”:”bollywood”}}

संजय दत्त
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संजय दत्त हाल ही में शेखर सुमन के शो ‘शेखर टुनाइट’ में शामिल हुए। इसमें उन्होंने भारतीय राजनीति पर व्यंग्य करने के लिए अपने सबसे मशहूर किरदारों में से एक, ‘मुन्ना भाई’ के रूप में वापसी की। शो में अभिनेता से कहा गया कि वह पांच मिनट के लिए खुद को भारत का प्रधानमंत्री मानें। इसके बाद उन्होंने मुन्ना भाई के जाने-पहचाने अंदाज और भाषा में एक मजेदार भाषण दिया। उन्होंने भारत में शांति ना होने जैसी बात की।
संजय दत्त ने की ‘गांधीगिरी’ विचारधारा की वकालत
- संजय दत्त ने महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए मजाक-मजाक में अपनी बात रखी।
- अपने काल्पनिक भाषण के जरिए, अभिनेता ने सार्वजनिक जगहों पर नेताओं की तस्वीरें लगाने और विदेशी दौरों पर बात की।
- उन्होंने टकराव के बजाय गांधी की ‘गांधीगिरी’ की विचारधारा को अपनाने की वकालत की।





