
{“_id”:”6ae4a5d18a3e3c5c8b03337b”,”slug”:”sara-ali-khan-kedarnath-visit-sparks-controversy-swami-jitendranand-saraswati-gives-statement-2026-10-30″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सारा अली खान के केदारनाथ दौरे पर विवाद: ‘मंदिर पर्यटन स्थल नहीं…’, संत जितेंद्रानंद सरस्वती ने उठाए सवाल”,”category”:{“title”:”Bollywood”,”title_hn”:”बॉलीवुड”,”slug”:”bollywood”}}

सारा अली खान
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अभिनेत्री सारा अली खान हाल ही में केदारनाथ दर्शन करने पहुंची थीं। अब उनके दौरे पर अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जानिए उन्होंने क्या कहा।
हिंदू मंदिर पर्यटन स्थल नहीं हैं
मीडिया से बातचीत के दौरान स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा, ‘यह मौलानाओं का मामला है और उन्हें अपनी बहनों और बेटियों को रोकना चाहिए। हमने साफ कहा है कि अगर इस्लाम को लगता है कि हमारे डांडिया रास में मुस्लिम लड़के शामिल होने चाहिए, तो सिर्फ लड़के ही क्यों? उनके पूरे परिवार को इसमें शामिल क्यों नहीं होना चाहिए? उनकी बेटियां इसमें क्यों शामिल नहीं हो सकतीं? अगर बेटियां भी शामिल होती हैं, तभी इसका कोई मतलब बनता है।’
स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने आगे कहा, ‘सारा अली खान की बात करें तो मद्रास हाईकोर्ट ने तीन दिन पहले ही फैसला दिया है कि हिंदू मंदिर पर्यटन स्थल नहीं हैं, बल्कि तीर्थस्थल हैं। अगर आपकी आस्था है तो आप वहां जा सकते हैं, लेकिन आपको अपनी आस्था दिखानी होगी। हम इस फैसले का स्वागत करते हैं।’
Haridwar, Uttarakhand: On actress Sara Ali Khan’s visit to Kedarnath, Swami Jitendranand Saraswati, General Secretary of the Akhil Bharatiya Sant Samiti, says, “This is a matter for Muslim clerics, who should encourage their own women and daughters to participate. We have clearly said that if Islam believes Muslim boys should participate in our Dandiya Raas celebrations, then why only boys? Why shouldn’t their entire families participate? Why shouldn’t their daughters join as well? As for Sara Ali Khan, the Madras High Court ruled three days ago that Hindu temples are not tourist destinations but places of pilgrimage. People can visit if they have faith, but they must demonstrate that faith. We welcome this ruling.”
— IANS (@ians_india) October 30, 2026




