Search
Home » नेशनल » सीबीआई जांच के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची पंजाब सरकार:कहा-राजनीति से प्रेरित, तत्काल सुनवाई की मांग खारिज – Punjab Government Moves Supreme Court Challenges High Court Order For Cbi Probe Linked To Ed Letter

सीबीआई जांच के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची पंजाब सरकार:कहा-राजनीति से प्रेरित, तत्काल सुनवाई की मांग खारिज – Punjab Government Moves Supreme Court Challenges High Court Order For Cbi Probe Linked To Ed Letter

Share Now :

WhatsApp
Share This

प्रवर्तन निदेशालय की ओर से पंजाब के डीजीपी को लिखी गई चिट्ठी से जुड़े मामले में पंजाब सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो से करवाने का आदेश दिया था। इसी आदेश के खिलाफ राज्य सरकार ने शीर्ष अदालत का रुख किया है।

पंजाब की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने मामले में तत्काल सुनवाई की मांग की। हालांकि, सीजेआई ने आज सुनवाई से इनकार करते हुए कहा कि कल या परसों इस पर विचार किया जा सकता है।

शिकायत के बारे में पूछे जाने पर विकास सिंह ने सुप्रीम कोर्ट को कहा कि आरोप राज्य के अधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग से संबंधित हैं। यह मामला राजनीतिक रूप से प्रेरित है। चुनाव के समय इस तरह के मामले गढ़े जा रहे हैं। राज्य में चुनाव होने वाले हैं।  

Published On

Leave a Comment

Other News