Search
Home » नेशनल » हसीन जहां भी लड़ेंगी चुनाव:बोलीं- जहां से शमी को मिलेगा टिकट, वहां खड़ी रहूंगी मैं; हसीब को भी दिया चैलेंज – Hasin Jahan To Contest Elections Too Says She Contest Same Constituency Where Shami Gets Ticket

हसीन जहां भी लड़ेंगी चुनाव:बोलीं- जहां से शमी को मिलेगा टिकट, वहां खड़ी रहूंगी मैं; हसीब को भी दिया चैलेंज – Hasin Jahan To Contest Elections Too Says She Contest Same Constituency Where Shami Gets Ticket

Share Now :

WhatsApp
Share This

अमर उजाला से फोन पर बातचीत के दौरान हसीन जहां ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताते हुए स्पष्ट किया है कि शमी या हसीब के चुनाव मैदान में उतरने की स्थिति में वह उनके सामने मुकाबला करेंगी। हालांकि उनके किसी राजनीतिक दल में शामिल होने या किसी सीट से चुनाव लड़ने को लेकर अभी औपचारिक घोषणा सामने नहीं आई है। 


Hasin Jahan to contest elections too Says she contest same constituency where Shami gets ticket

शमी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी हसीन जहां
– फोटो : अमर उजाला/AI



विस्तार

क्रिकेटर मोहम्मद शमी और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी की मुलाकात के बाद अमरोहा की सियासत में शुरू हुई चर्चाओं के बीच अब उनकी पत्नी हसीन जहां ने भी चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी के संकेत दिए हैं। हसीन जहां का कहना है कि शमी चुनाव लड़ें या उनके भाई हसीब, वह उनके सामने चुनाव लड़ेंगी। किसी राजनीतिक दल से टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरने की बात भी उन्होंने कही है।


Leave a Comment

Other News