Search
Home » नेशनल » हाईकोर्ट:सीएम भगवंत मान के ओएसडी पर भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी सीबीआई जांच, दो माह में मांगी रिपोर्ट – Punjab Haryana High Court Transferred To Cbi The Probe Into Ed Letters Alleging Corruption

हाईकोर्ट:सीएम भगवंत मान के ओएसडी पर भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी सीबीआई जांच, दो माह में मांगी रिपोर्ट – Punjab Haryana High Court Transferred To Cbi The Probe Into Ed Letters Alleging Corruption

Share Now :

WhatsApp
Share This

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita

Updated Mon, 05 Oct 2026 11:09 AM IST

ईडी ने पंजाब के डीजीपी को तीन पत्र लिखकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोप में एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। पंजाब पुलिस के मामला दर्ज न किए जाने के बाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी।


Punjab Haryana High Court transferred to CBI the probe into ED letters alleging corruption

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने सीएम भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन और अन्य लोगों पर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच सीबीआई को साैंप दी है। कोर्ट ने पंजाब के डीजीपी को ईडी की ओर से भेजे गए पत्रों की जांच सीबीआई को सौंपने के आदेश दिए हैं।  


कोर्ट ने वकील निखिल सराफ की ओर से दायर एक पीआईएल पर यह आदेश दिया। कोर्ट ने सीबीआई को दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

Published On

Leave a Comment

Other News