Search
Home » नेशनल » हिमाचल:भारत में 1987 से पहले जन्मा नेपाल मूल का व्यक्ति भारतीय, देना होगा पासपोर्ट; जानें पूरा मामला – Himachal High Court Indian Citizenship Before 1987 Passport Police Verification

हिमाचल:भारत में 1987 से पहले जन्मा नेपाल मूल का व्यक्ति भारतीय, देना होगा पासपोर्ट; जानें पूरा मामला – Himachal High Court Indian Citizenship Before 1987 Passport Police Verification

Share Now :

WhatsApp
Share This

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने नागरिकता और पासपोर्ट आवेदन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में राज्य सरकार को दो सप्ताह के भीतर नई पुलिस सत्यापन रिपोर्ट जारी करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने कहा कि नागरिकता अधिनियम, 1955 की धारा 3 के तहत 26 जनवरी 1950 से 1 जुलाई 1987 के बीच भारत में जन्मा व्यक्ति जन्म से भारतीय नागरिक माना जाएगा।




यह मामला कुल्लू जिले के पतलीकूहल की निवासी शीतला देवी के पासपोर्ट आवेदन से जुड़ा है। शीतला देवी ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था, लेकिन क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, शिमला ने प्रतिकूल पुलिस रिपोर्ट का हवाला देते हुए उनके आवेदन पर रोक लगा दी थी। पुलिस रिपोर्ट में उन्हें नेपाली नागरिक बताया गया था।

Published On

Leave a Comment

Other News