Search
Home » नेशनल » हिमाचल:रोहतांग में बर्फ देखने के लिए उमड़ रहे सैलानी, 24 तक मौसम साफ, धूप खिली तो दिन में बढ़ सकता है पारा – Himachal: Tourists Flock To Rohtang To See Snow; Weather To Remain Clear Until The 24th

हिमाचल:रोहतांग में बर्फ देखने के लिए उमड़ रहे सैलानी, 24 तक मौसम साफ, धूप खिली तो दिन में बढ़ सकता है पारा – Himachal: Tourists Flock To Rohtang To See Snow; Weather To Remain Clear Until The 24th

Share Now :

WhatsApp
Share This

Himachal: Tourists flock to Rohtang to see snow; weather to remain clear until the 24th

आकर्षक रोहतांग…
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम खुलते ही बर्फ से लकदक रोहतांग समेत अन्य पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की भीड़ बढ़ने लगी है। बड़ी संख्या में सैलानी बर्फ का दीदार करने पहुंच रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में 18 अक्तूबर से 24 अक्तूबर तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा।


पिछले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में सर्वाधिक 4.8 मिमी, किन्नौर के निचार में 2.3 मिमी, चंबा के जोत में 1.2 मिमी और शिमला के सराहन में 1.0 मिमी बारिश हुई। वहीं, राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग में -1.6 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि ऊना में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 4 से 5 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, दिन के समय धूप खिलने से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

Published On

Leave a Comment

Other News