Search

ऑनलाइन सुरक्षा पर सख्त नियम: आपत्तिजनक कंटेंट मिलने पर 2 से 3 घंटे के भीतर होगी कार्रवाई

केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री (सीएसएएम) के प्रसार को गंभीरता से लेते हुए ऑनलाइन सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया कंपनियों को गैर-कानूनी और हानिकारक सामग्री के खिलाफ तेजी से कार्रवाई करनी होगी तथा कंटेंट हटाने की समयसीमा और जांच व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाएगा। यह जानकारी केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने लोकसभा में दी।

सीएसएएम से जुड़े मामलों पर सरकार की सख्त निगरानी

सरकार ने सोशल मीडिया पर बाल यौन शोषण सामग्री से जुड़े विज्ञापनों और कंटेंट के प्रसार की खबरों पर संबंधित सोशल मीडिया मंच से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। साथ ही राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने भी संबंधित प्लेटफॉर्म को नोटिस जारी किया है।

आईटी अधिनियम में कड़े दंड का प्रावधान

सरकार ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत पहचान की चोरी, ऑनलाइन प्रतिरूपण, निजता का उल्लंघन तथा अश्लील और बाल यौन शोषण सामग्री के प्रकाशन एवं प्रसारण जैसे साइबर अपराधों के लिए कड़े दंड का प्रावधान है। साथ ही कानून प्रवर्तन एजेंसियों को ऐसे मामलों की जांच के लिए आवश्यक अधिकार भी दिए गए हैं।

मध्यस्थों के लिए सख्त जिम्मेदारियां तय

सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियमावली, 2021 के तहत सोशल मीडिया और अन्य मध्यस्थों को अपने प्लेटफॉर्म पर बच्चों के लिए हानिकारक, अश्लील, यौन-आधारित, निजता का उल्लंघन करने वाली अथवा कानून का उल्लंघन करने वाली सामग्री को रोकने और हटाने की जिम्मेदारी दी गई है।

शिकायत मिलने पर दो घंटे में कार्रवाई

आईटी नियमों के अनुसार, किसी व्यक्ति या उसके प्रतिनिधि से शिकायत मिलने के दो घंटे के भीतर पूरी या आंशिक नग्नता, निजी अंगों के प्रदर्शन अथवा कृत्रिम रूप से मॉर्फ की गई तस्वीरों जैसी सामग्री को हटाने या उस तक पहुंच रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाना अनिवार्य है।

गैर-कानूनी कंटेंट हटाने की समयसीमा घटाकर तीन घंटे

हालिया संशोधनों के तहत अदालत या सक्षम सरकारी प्राधिकरण के आदेश मिलने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को तीन घंटे के भीतर गैर-कानूनी सामग्री हटानी होगी। पहले यह समयसीमा 36 घंटे थी। इसके अलावा शिकायत निवारण की समयसीमा भी संवेदनशील मामलों में घटाकर दो घंटे और अन्य मामलों में 36 घंटे कर दी गई है।

एआई और डीपफेक सामग्री पर भी कड़ी निगरानी

सरकार ने एआई जनित और डीपफेक सामग्री से होने वाले दुष्प्रभावों को रोकने के लिए भी नियमों को मजबूत किया है। अब प्लेटफॉर्म को एआई से तैयार सामग्री पर स्पष्ट लेबल लगाने, ट्रेस किए जा सकने वाले मेटाडेटा रखने तथा गैर-कानूनी एआई सामग्री की पहचान और उसे रोकने के लिए उपयुक्त तकनीकी उपाय अपनाने होंगे। इन नियमों में बाल यौन शोषण सामग्री, बिना सहमति की अंतरंग तस्वीरें, प्रतिरूपण और अन्य हानिकारक एआई सामग्री को भी स्पष्ट रूप से शामिल किया गया है।

स्वचालित तकनीकी उपाय अपनाने होंगे

महत्वपूर्ण सोशल मीडिया मध्यस्थों को ऐसे स्वचालित उपकरण और तकनीकी तंत्र विकसित करने होंगे, जो बलात्कार, बाल यौन शोषण और पहले हटाई जा चुकी समान प्रकार की गैर-कानूनी सामग्री की पहचान कर उसे दोबारा प्रसारित होने से रोक सकें।

मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर भी सख्त प्रावधान

सरकार ने कहा कि प्रमुख मैसेजिंग सेवाएं उपलब्ध कराने वाले सोशल मीडिया मध्यस्थों को कानून के अनुरूप गंभीर अपराधों की जांच के लिए किसी संदेश के प्रथम प्रेषक (फर्स्ट ओरिजिनेटर) की पहचान करने में सक्षम होना होगा। यह प्रावधान राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था तथा बाल यौन शोषण जैसे गंभीर अपराधों की जांच के लिए लागू होगा।

नियमों का पालन नहीं करने पर मिलेगी कानूनी कार्रवाई

सरकार ने स्पष्ट किया कि यदि कोई मध्यस्थ आईटी नियमों का पालन नहीं करता है तो उसे सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 79 के तहत मिलने वाली कानूनी सुरक्षा (सेफ हार्बर) का लाभ नहीं मिलेगा और उसके विरुद्ध प्रचलित कानूनों के तहत कार्रवाई की जा सकेगी।

एडवाइजरी और एसओपी भी जारी

सरकार ने सोशल मीडिया मध्यस्थों के लिए कई एडवाइजरी जारी की हैं। 29 दिसंबर 2025 को जारी परामर्श में अश्लील और अन्य गैर-कानूनी सामग्री पर प्रभावी रोक लगाने तथा आंतरिक अनुपालन प्रणाली की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। 16 मार्च 2026 को एआई जनित भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री के संबंध में नई एडवाइजरी जारी की गई। वहीं, बिना सहमति के अंतरंग तस्वीरों (एनसीआईआई) के प्रसार को रोकने के लिए 11 नवंबर 2025 को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) भी लागू की गई।

(इनपुट: पीआईबी)

Jpsc Main Exam Postponed:झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा स्थगित, नई तारीख पर क्या अपडेट? देखें नोटिस – Jpsc Main Exam 2025 Postponed, Jharkhand Combined Civil Services New Exam Date To Be Announced Soon

{“_id”:”6a60c9f57adc5daa2b053e9a”,”slug”:”jpsc-main-exam-2025-postponed-jharkhand-combined-civil-services-new-exam-date-to-be-announced-soon-2026-07-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”JPSC Main Exam Postponed: झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा स्थगित, नई तारीख पर क्या अपडेट? देखें नोटिस”,”category”:{“title”:”Government Jobs”,”title_hn”:”सरकारी नौकरियां”,”slug”:”government-jobs”}} एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 22 Jul 2026 07:17 PM IST JPSC Main Exam Postponed: झारखंड लोक सेवा आयोग ने संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) परीक्षा-2025 फिलहाल स्थगित कर दी … Read more

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उत्तर मैसेडोनिया की उनकी समकक्ष गोरदाना सिल्यानोव्स्का-दावकोवा ने बुधवार को स्कोप्जे संग्रहालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा का संयुक्त रूप से अनावरण किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उत्तर मैसेडोनिया की उनकी समकक्ष गोरदाना सिल्यानोव्स्का-दावकोवा ने बुधवार को स्कोप्जे संग्रहालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा का संयुक्त रूप से अनावरण किया राष्ट्रपति सचिवालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया, “राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि महात्मा गांधी की यह प्रतिमा भारत और उत्तर मैसेडोनिया के बीच मित्रता का … Read more

Ghaziabad Ac Blast:इंदिरापुरम के एक फ्लैट में एसी ब्लास्ट, आग की लपटें, धू-धूकर जला; मच गया हड़कंप – Fire Broke Out In Flat In Indirapuram Due To Ac Unit Exploding

अहिंसाखंड स्थित क्लाउड 9 सोसायटी स्थित फ्लैट में आज शाम अचानक आग लग गई। हादसा एसी फटने की वजह से हुआ। सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंची लेकिन जानकारी के अनुसार दमकल के पहुंचने से पहले ही सोसायटी के लोगों ने आग पर काबू पा लिया। हांलाकि इस दौरान फ्लैट में मौजूद दो बुजुर्ग, … Read more

यूक्रेन में सपने तबाह, अब मिट्टी का इंतजार:अभिषेक ने आखिरी कॉल पर पिता से कही थी ये बात; अधूरा रह गया सपना – Up Youth Killed In Ukraine Family Awaits Abhishek’s Mortal Remains News In Hindi

{“_id”:”6a60a7b87adc5daa2b053e68″,”slug”:”up-youth-killed-in-ukraine-family-awaits-abhishek-s-mortal-remains-news-in-hindi-2026-07-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूक्रेन में सपने तबाह, अब मिट्टी का इंतजार: अभिषेक ने आखिरी कॉल पर पिता से कही थी ये बात; अधूरा रह गया सपना”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} मृतक अभिषेक की फाइल फोटो और घर पर जुटे परिजन – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास जहाज पर रूस के हमले … Read more

क्वाड बैठक:भारत ने दोहराई स्वतंत्र हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए प्रतिबद्धता, जयशंकर ने क्या-क्या कहा? – India-reaffirms-commitment-to-free-open-indo-pacific-at-quad-foreign-ministers-meeting-manila

भारत ने एक बार फिर स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान कहा कि इस क्षेत्र में आसियान (दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का संगठन) की केंद्रीय भूमिका को मान्यता देना भी भारत की प्राथमिकताओं में शामिल … Read more

Explainer:कितने बजे से होगा राष्ट्रमंडल खेल का उद्घाटन समारोह? जानें भारत का पूरा कार्यक्रम; कहां देखें मैच – Commonwealth Games 2026: India’s Day By Day Full Schedule Live Streaming Details All You Need To Know

{“_id”:”6a6051fc220015b31d0f50f6″,”slug”:”commonwealth-games-2026-india-s-day-by-day-full-schedule-live-streaming-details-all-you-need-to-know-2026-07-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Explainer: कितने बजे से होगा राष्ट्रमंडल खेल का उद्घाटन समारोह? जानें भारत का पूरा कार्यक्रम; कहां देखें मैच”,”category”:{“title”:”Sports”,”title_hn”:”खेल”,”slug”:”sports”}} राष्ट्रमंडल खेल – फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स विस्तार राष्ट्रमंडल खेल 2026 ग्लासगो में भारत का अभियान गुरुवार को लॉन बॉल्स प्रतियोगिता के साथ शुरू हो रहा है। मालूम हो कि 2022 के बर्मिंघम खेलों में भारत … Read more

Parliament Monsoon Session Live:दोनों सदनों की कार्यवाही फिर शुरू; राज्यसभा-लोकसभा में विपक्ष का हंगामा जारी – Parliament Monsoon Session 2026 Live Day 3 Lok Sabha Rajya Sabha Supreme Court Judge Bill

02:06 PM, 22-Jul-2026 राज्यसभा में विपक्ष का भारी हंगामा उच्च सदन में विपक्ष के हंगामे के बीच सदन के नेता जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार सभी मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है। 12:55 PM, 22-Jul-2026 काले कपड़ों में संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, खरगे के कक्ष में हुई रणनीति बैठक संसद के मानसून … Read more

Opposition Protest Live:’संसद में जो हो रहा वो अलोकतांत्रिक है’, प्रियंका गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना – Opposition Mps Protest Live Makar Dwar Parliament Demand Dharmendra Pradhan Resignation Bjp Govt Reaction

12:46 PM, 22-Jul-2026 उद्धव ठाकरे ने क्या कहा? छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘अगर कोई विरोध करता है, तो सरकार का फर्ज है कि वह उनसे जाकर बात करे और उनकी बात सुने। अगर उन्हें कोई गलतफहमी है, तो सरकार का काम है उसे दूर करना, और इस सरकार … Read more

Mp Assembly Session Live:मानसून सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू, फसलों के नुकसान पर कांग्रेस ने पूछा सवाल – Mp Assembly Monsoon Session Live Discussion On Supplementary Budget And Several Bills Congress Protests Over

11:40 AM, 22-Jul-2026 केन-बेतवा परियोजना पर नेता प्रतिपक्ष ने मांगा जवाब केन-बेतवा परियोजना को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने छतरपुर और पन्ना जिले में कुल कितने ग्राम एवं कितने परिवार विस्थापन भूमि अधिग्रहण अथवा क्षेत्र में प्रभावित हैं? प्रभावित परिवारों में कुल कितने भूमि अधिग्रहण मुआवजा पुनर्वास पैकेज एवं अन्य लाभ स्वीकृत किए गए का मुद्दा … Read more