टीवी के लोकप्रिय क्राइम शो ‘क्राइम पेट्रोल’ की अपनी एक अलग ही फैन फॉलोइंग है। अभिनेता अनूप सोनी कई साल तक इस शो से बतौर होस्ट जुड़े रहे। मगर अब इस शो के नए सीजन में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस शो को बॉलीवुड के बड़े अभिनेता होस्ट करेंगे। जानें कौन हैं ये सुपरस्टार?
अपकमिंग सीजन में क्या होगा खास?
सीरियल ‘क्राइम पेट्रोल’ अपने एपिसोड्स के जरिए समाज में होने वाली वारदातों को नाट्य रूपांतरण करके पेश करता है। इस सीरियल को अनूप सोनी ने कई साल तक होस्ट किया। मगर अब आईएनएस की रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी जगह बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने ले ली है।
- ‘क्राइम पेट्रोल’ के जल्द शुरू होने वाले नए सीजन को अजय देवगन होस्ट करेंगे।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय इस शो के शुरुआती 15 एपिसोड की शूटिंग भी पूरी कर चुके हैं।
- इन शुरुआती 15 एपिसोड की टीआरपी को देखकर मेकर्स आगे की रणनीति बनाएंगे।
- इसके साथ ही कुछ एपिसोड के लिए मेकर्स ने अभिनेता राजेश तैलंग को भी शामिल किया है।
- इस नए सीजन के कुल एपिसोड की संख्या फिलहाल तय नहीं है।