Search
Home » नेशनल » झारखंड विधानसभा घेराव पर बड़ा एक्शन:100 नामजद व 500 अज्ञात पर एफआईआर; Abvp का देशव्यापी प्रदर्शन का एलान – Jharkhand-student-protest-ranchi-assembly-gherao-abvp-cbi-inquiry-hemant-soren

झारखंड विधानसभा घेराव पर बड़ा एक्शन:100 नामजद व 500 अज्ञात पर एफआईआर; Abvp का देशव्यापी प्रदर्शन का एलान – Jharkhand-student-protest-ranchi-assembly-gherao-abvp-cbi-inquiry-hemant-soren

Share Now :

WhatsApp
Share This

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प के मामले में रांची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल करीब 100 लोगों को नामजद करते हुए 500 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने देशव्यापी प्रदर्शन का एलान कर दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिया बड़ा अल्टीमेटम


वहीं, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अगर सरकार एक सप्ताह के भीतर परीक्षा में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की सिफारिश नहीं करती है, तो वह आमरण अनशन पर बैठेंगे।भाजपा नेता रघुवर दास ने आरोप लगाया कि झारखंड की जेएमएम नीत सरकार छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों में भर्ती परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर घोटाले हुए हैं।

बताया गया कि विधानसभा घेराव के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच झड़प भी हुई। घटना के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू करते हुए वीडियो फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रदर्शनकारियों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, प्राथमिकी में सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और उपद्रव समेत अन्य आरोपों को शामिल किया गया है। नामजद आरोपियों के अलावा बड़ी संख्या में अज्ञात लोगों को भी मामले में आरोपी बनाया गया है।

अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी पुलिस

पुलिस अब प्रदर्शन के दौरान बनाए गए वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर उपलब्ध तस्वीरों के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। मामले में आगे और लोगों के नाम जोड़े जा सकते हैं। वहीं, छात्र संगठनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा है कि वे अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे थे। छात्रों का आरोप है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बल प्रयोग किया। दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें- झारखंड परीक्षा विवाद: भूख हड़ताल कर रहे चार छात्रों की हालत स्थिर, राहुल क्रांति बोले- CBI जांच तक होगा आंदोलन

 

एबीवीपी ने की ये मांग


वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने देशव्यापी प्रदर्शन का एलान किया है। एबीवीपी के संगठन महामंत्री ने कहा कि झारखंड के छात्रों के मुद्दे को लेकर देशभर के 1,200 से अधिक विश्वविद्यालयों और प्रत्येक जिले में प्रदर्शन किए जाएंगे।

एबीवीपी ने झारखंड सरकार से भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की केंद्रीय जांच ब्यूरो से जांच कराने की मांग की है। संगठन के महासचिव ने रांची में कहा कि यदि सरकार CBI जांच का आदेश नहीं देती है तो इससे यह संकेत जाएगा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भूमिका भी इन कथित अनियमितताओं में हो सकती है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी तीखा हमला बोला। एबीवीपी नेता ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन तानाशाही रवैया अपना रहे हैं और लोकतांत्रिक आवाजों को अलोकतांत्रिक तरीके से दबाने पर आमादा हैं।

 

Published On

Leave a Comment

Other News