
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में ‘एट होम’ समारोह की मेजबानी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई प्रमुख हस्तियां इसमें शामिल हुईं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी समारोह में पहुंचीं। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम और राष्ट्रगान के साथ हुई।
राष्ट्रपति भवन में कौन-कौन पहुंचे?
इस समारोह में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ समारोह में पहुंचे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में हिस्सा लिया। पैरा-क्रिकेटर आमिर हुसैन भी इस भव्य समारोह में शामिल हुए। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी भी खास रही।




