
10:08 AM, 17-Aug-2026
IND vs SL Live: श्रीलंका को दूसरी ही गेंद पर झटका
श्रीलंकाई पारी की शुरुआत हुई तो लाहिरू उदारा और निशान फर्नांडो बल्लेबाजी के लिए आए। हालांकि, पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका को झटका दिया। सिराज ने निशान को पडिक्कल के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल सके। फिलहाल दिनेश चांदीमल और उदारा क्रीज पर हैं।
09:51 AM, 17-Aug-2026
IND vs SL Live: भारत 462 रन पर ऑलआउट
तीसरे दिन पहले ही ओवर में असिथा फर्नांडो ने प्रसिद्ध कृष्णा को आउट कर दिया। इस तरह से भारत की पहली पारी 462 रन पर समाप्त हुई। प्रसिद्ध दो रन बना सके।
- भारत ने आज नौ विकेट पर 461 रन से आगे खेलना शुरू किया था। दो दिन बारिश से प्रभावित खेल में देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने सबसे ज्यादा 167 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 15 चौके और एक छक्का लगाया।
- इसके अलावा केएल राहुल ने 10 चौके और एक छक्के की मदद से 82 रन बनाए। वहीं, ध्रुव जुरेल ने 51 रन की पारी खेली। इनके अलावा कोई भारतीय बल्लेबाज 50+ का आंकड़ा नहीं छू सका।
- यशस्वी जायसवाल 32 रन, कप्तान शुभमन गिल 16 रन, ऋषभ पंत 39 रन, रवींद्र जडेजा 13 रन, मानव सुथार 24 रन, मोहम्मद सिराज 11 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप यादव 13 रन बनाकर नाबाद रहे।
- श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। वहीं, केशारा नुवांथा को तीन विकेट मिले। असिथा फर्नांडो ने दो विकेट झटके। थोड़ी देर में श्रीलंका की पहली पारी शुरू होगी।
09:29 AM, 17-Aug-2026
IND vs SL Live: दूसरे दिन क्या हुआ?
दूसरे दिन सिर्फ 43 ओवर का खेल हो सका। भारत ने इस दौरान 172 रन जोड़े, लेकिन उसके सात विकेट भी गिर गए। श्रीलंका के स्पिनरों ने पहले दिन की तुलना में ज्यादा बेहतर नियंत्रण के साथ गेंदबाजी की। डेब्यू कर रहे केशारा नुवांथा ने लगातार दो गेंदों पर ऋषभ पंत और केएल राहुल को आउट कर भारत को दो बड़े झटके दिए। वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और 167 रन की पारी खेली। हालांकि, उन्हें प्रभात जयसूर्या ने स्टंप आउट कर दिया।
ध्रुव जुरेल ने भी अर्धशतक जड़कर टीम के स्कोर में अहम योगदान दिया। निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी उपयोगी रन जोड़े, जिससे भारत ने दिन का खेल 460/9 के स्कोर पर खत्म किया। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, पिच के और खराब होने की संभावना है। ऐसे में भारतीय स्पिनरों को इस सतह पर गेंदबाजी करने में मदद मिल सकती है।
09:28 AM, 17-Aug-2026
IND vs SL Live: पूरे दिन बारिश का पूर्वानुमान
अच्छी खबर यह है कि लाइव तस्वीरों में गॉल में आसमान साफ और अच्छी धूप दिखाई दे रही है। उम्मीद है कि मौसम ऐसा ही बना रहेगा और हमें बिना किसी रुकावट के पूरे दिन का खेल देखने को मिलेगा। हालांकि, पूरे दिन भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
09:27 AM, 17-Aug-2026
IND vs SL Live: गॉल में फिलहाल धूप खिली हुई है
गॉल में अभी भी मौसम साफ और धूप खिली हुई है। भारतीय टीम को हडल में देखा जा सकता है और टीम अभ्यास कर रही है। भारत के स्कोरबोर्ड पर एक विकेट शेष रहते 460 रन हैं। हालांकि, यह देखना बाकी है कि भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरती है या पारी घोषित कर श्रीलंका को दिन का खेल शुरू करने के लिए बुलाती है। इसका पता जल्द चल जाएगा। खेल सुबह 9:45 बजे शुरू होना है।
09:23 AM, 17-Aug-2026
IND vs SL Live Score: श्रीलंका को पहले ही ओवर में झटका, सिराज ने निशान को आउट किया, भारत ने 462 रन बनाए
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में जारी टेस्ट का आज तीसरा दिन है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। पिछले दो दिन बारिश ने काफी खेल बर्बाद किया है। आज भी स्थानीय मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई है।



