Search
Home » नेशनल » पत्नी सुनीता से विवाद के बीच थाईलैंड में दिखे गोविंदा, क्लब ने किया परफॉर्म; फैंस बोले- क्या दिन आ गए – Govinda Seen Performing At Club In Pattaya Thailand Amid Feud With Wife Sunita Ahuja

पत्नी सुनीता से विवाद के बीच थाईलैंड में दिखे गोविंदा, क्लब ने किया परफॉर्म; फैंस बोले- क्या दिन आ गए – Govinda Seen Performing At Club In Pattaya Thailand Amid Feud With Wife Sunita Ahuja

Share Now :

WhatsApp
Share This

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी

Updated Mon, 17 Aug 2026 04:53 PM IST

Govinda Seen Performing At Club In Pattaya: बीते दिनों गोविंदा और पत्नी सुनीता एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर भला-बुरा कहते दिखे। इसी कलह के बीच अभिनेता गोविंदा को थाईलैंड के पटाया में एक क्लब में डांस परफॉर्म करते देखा गया। यह वीडियो देखकर फैंस ने भी प्रतिक्रिया दी।


Govinda Seen Performing At Club In Pattaya Thailand Amid Feud With Wife Sunita Ahuja

पटाया के क्लब में डांस परफॉर्म करते हुए गोविंदा
– फोटो : इंस्टाग्राम@s.suchada18



विस्तार

गोविंदा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें वह थाईलैंड के पटाया में एक क्लब में डांस परफॉर्म कर रहे हैं। इस क्लब में स्वतंत्रता दिवस के जश्न के दौरान अभिनेता गोविंदा को बैकग्राउंड डांसर्स के साथ अपने कुछ मशहूर गानों पर परफॉर्म करते हुए देखा गया। यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर देखकर फैंस ने भी कमेंट सेक्शन में गोविंदा के बारे में क्या-क्या कहा जानिए? 


फैंस ने गोविंदा की वायरल वीडियो पर क्या कहा? 


  • एक यूजर ने गोविंदा के वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘इस सुपरस्टार के लिए बुरा लग रहा है, जो क्लब में परफॉर्म कर रहा है।’

  • एक अन्य फैन ने लिखा, ‘काम कोई छोटा नहीं होता, वह पहले भी बेस्ट था और अब भी बेस्ट है। वह मजबूत है। बुरे दौर में परिवार का साथ न होने के बावजूद वह डटा हुआ है। भगवान उस पर कृपा बनाए रखे।’ 

  • एक और फैन ने लिखा, ‘कम से कम गोविंदा किसी की शादी में तो नहीं नाच रहे हैं।’

  • वहीं एक फैन ने दुखी होते हुए लिखा, ‘क्या दिन आ गए यार।’ 

  • एक और फैन ने इस परफॉर्मेंस को सही बताया। उसने कमेंट लिखा, ‘पान मसाला के एड से तो बेहतर ही है।’  

Published On

Leave a Comment

Other News