Search
Home » नेशनल » Jpsc-jssc आंदोलन:झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, Tdpl की सभी परीक्षाएं और परिणाम रद्द; सीएम सोरेन ने किया एलान – Jpsc-jssc Agitation: Major Decision By The Jharkhand Government; All Tdpl Examinations And Results Cancelled.

Jpsc-jssc आंदोलन:झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, Tdpl की सभी परीक्षाएं और परिणाम रद्द; सीएम सोरेन ने किया एलान – Jpsc-jssc Agitation: Major Decision By The Jharkhand Government; All Tdpl Examinations And Results Cancelled.

Share Now :

WhatsApp
Share This

झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का आंदोलन सोमवार को 24वें दिन भी जारी रहा। इस बीच छात्रों और सरकार के बीच प्रस्तावित वार्ता होते-होते नहीं हो सकी। हालांकि इस बीच सीएम हेमंत सोरेन ने बड़ा एलान कर दिया है। सीएम सोरेन ने टीडीपीएल (TDPL) द्वारा आयोजित सभी परीक्षाएं, टीडीपीएल द्वारा जारी किए गए परिणाम तथा टीडीपीएल के माध्यम से किसी भी उम्मीदवार का चयन या भागीदारी रद्द करने की बात कही है। 

सीएम सोरेन ने क्या कहा?

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज हमने इस मामले को अंतिम रूप देने के लिए विशेष कैबिनेट बैठक की। सभी पहलुओं पर विचार करने और समस्याओं का समाधान तलाशने के बाद हमने फैसला लिया है कि टीडीपीएल (TDPL) द्वारा आयोजित सभी परीक्षाएं, टीडीपीएल द्वारा जारी किए गए परिणाम तथा टीडीपीएल के माध्यम से किसी भी उम्मीदवार का चयन या भागीदारी रद्द की जाती है। इस संबंध में टीडीपीएल द्वारा की गई सभी गतिविधियां भी रद्द कर दी गई हैं।

 

राहुल गांधी की चिट्ठी से बढ़ा राजनीतिक दबाव

जेपीएससी विवाद के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखे पत्र से भी मामला राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हो गया था। राहुल गांधी ने छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से लेने और उनके समाधान की दिशा में पहल करने की बात कही थी।

Published On

Leave a Comment

Other News