Search
Home » नेशनल » Ind Vs Sa Live Score:दूसरे क्वार्टर में भी भारत का दबदबा बरकरार, दक्षिण अफ्रीका से 3-0 से आगे – India Vs South Africa: Fih Womens Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026 Match Updates

Ind Vs Sa Live Score:दूसरे क्वार्टर में भी भारत का दबदबा बरकरार, दक्षिण अफ्रीका से 3-0 से आगे – India Vs South Africa: Fih Womens Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026 Match Updates

Share Now :

WhatsApp
Share This

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्सटलवीन (नीदरलैंड)
Published by: मयंक त्रिपाठी

Updated Tue, 18 Aug 2026 07:14 PM IST

महिला हॉकी विश्व कप 2026 का रोमांच जारी है। आज भारतीय महिला टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से एम्सटलवीन के वेगनर स्टेडियम में हो रहा है। भारत की नजरें पहली जीत पर हैं। इससे पहले टीम ने चीन के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला था। आप यहां मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट्स पढ़ सकते हैं…


India vs South Africa: FIH Womens Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026 match updates

भारतीय महिला हॉकी टीम
– फोटो : Hockey India (x)



विस्तार

महिला हॉकी विश्व कप 2026 का रोमांच जारी है। आज भारतीय महिला टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से एम्सटलवीन के वेगनर स्टेडियम में हो रहा है। भारत की नजरें पहली जीत पर हैं। इससे पहले टीम ने चीन के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला था।


भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला जारी



पहला क्वार्टर


  • पहले क्वार्टर के बाद भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1-0 की बढ़त बना ली है। 

  • भारत की ओर से सुनेलिता टोप्पो ने 10वें मिनट में गोल दागकर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। 

  • दक्षिण अफ्रीका ने गोल की तलाश में दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति ने उसे कामयाब नहीं होने दिया। 

  • क्वार्टर के अंत तक भारत ने अपनी बढ़त कायम रखते हुए मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी।

दूसरा क्वार्टर


  • भारत ने दूसरे क्वार्टर की शुरुआत शानदार अंदाज में की है।

  • नवनीत कौर ने 16वें मिनट में पेनल्टी को गोल में तब्दील करते हुए टीम को बढ़त दिलाई।

  • 24वें मिनट में सुशीला चानू ने शानदार गोल के साथ भारत को 3-0 की बढ़त दिला दी है।

Published On

Leave a Comment

Other News