Search
Home » नेशनल » Srinagar:अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर आज कश्मीर दौरे पर, Lg मनोज सिन्हा और Cm उमर अब्दुल्ला से करेंगे भेंट – Srinagar: Us Ambassador Sergio Gor Is Visiting Kashmir Today

Srinagar:अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर आज कश्मीर दौरे पर, Lg मनोज सिन्हा और Cm उमर अब्दुल्ला से करेंगे भेंट – Srinagar: Us Ambassador Sergio Gor Is Visiting Kashmir Today

Share Now :

WhatsApp
Share This

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर पदभार संभालने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अपने पहले दौरे पर बुधवार को कश्मीर पहुंचेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्रीनगर प्रवास के दौरान गोर की मुलाकात उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से होने का कार्यक्रम है। वे लद्दाख भी जा सकते हैं।

गौरतलब है कि पूर्व में भी अमेरिकी राजनयिक कश्मीर का दौरा कर विभिन्न राजनीतिक और गैर-राजनीतिक समूहों से बातचीत करते रहे हैं। वर्ष 2024 में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले भी एक अमेरिकी राजनयिक प्रतिनिधिमंडल ने अपने कश्मीर दौरे के दौरान कई राजनीतिक नेताओं से मुलाकात की थी।

यह जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का उनका पहला हाई-लेवल राजनयिक दौरा होगा. तुर्की-सऊदी रक्षा समझौते और इस क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव के कारण उनके इस दौरे को लेकर कई तरह की अटकलें भी लगाई जा रही हैं, क्योंकि वे दक्षिण और मध्य एशिया के लिए वाशिंगटन के विशेष दूत भी हैं।

राजदूत के बुधवार दोपहर श्रीनगर पहुंचने और गुरुवार को लद्दाख के लिए रवाना होने की उम्मीद है। दोनों देशों की मौजूदा सरकारों के बीच भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी के और मजबूत होने के संदर्भ में भी यह दौरा महत्वपूर्ण है।

Published On

Leave a Comment

Other News