Search
Home » नेशनल » Explainer:जेन जी के बाद जेन अल्फा सड़कों पर, क्यों अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन कर रहे बच्चे, इनका असर कितना? – After Gen Z, Why Is Gen Alpha Taking To The Streets, And What Impact Could It Have?

Explainer:जेन जी के बाद जेन अल्फा सड़कों पर, क्यों अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन कर रहे बच्चे, इनका असर कितना? – After Gen Z, Why Is Gen Alpha Taking To The Streets, And What Impact Could It Have?

Share Now :

WhatsApp
Share This

हाल में नीट पेपर लीक के खिलाफ देशभर में जेन जी के प्रदर्शन देखने को मिले थे। अपनी मांगों को लेकर शुरू हुआ यह आंदोलन तब तक थमा नहीं, जब तक प्रदर्शन कर रहे युवाओं की मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई। अब कुछ वैसा ही विरोध देश के अलग-अलग हिस्सों में जेन अल्फा के बीच भी देखने को मिल रहा है। 

हाल के दिनों में झारखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, पंजाब और महाराष्ट्र की कई जगहों से स्कूली बच्चों के प्रदर्शन सामने आए हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर जेन अल्फा कौन हैं और देश के अलग-अलग हिस्सों में इन बच्चों को प्रदर्शन करने की जरूरत क्यों पड़ रही है? इन प्रदर्शनों का क्या असर हो रहा है? आइये जानते हैं…

जेन अल्फा कौन हैं?

2012 से 2024 के बीच जन्मे बच्चों को जेन अल्फा कहा जाता है। यह वह पीढ़ी है जो जन्म से ही इंटरनेट, स्मार्टफोन, सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई के बीच बड़ी हुई है। इस पीढ़ी के बच्चों ने तकनीक को बाद में अपनाया नहीं, बल्कि उनके बचपन का बड़ा हिस्सा डिजिटल दुनिया के बीच बीता है। टैबलेट, वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, ऑनलाइन पढ़ाई, वीडियो कॉल, वर्चुअल क्लासरूम और स्मार्ट डिवाइस इनके लिए सामान्य चीजें हैं।

जेनरेशन अल्फा नाम का इस्तेमाल सबसे पहले ऑस्ट्रेलियाई रिसर्चर मार्क मैक्रिंडल ने 2008 में किया था। जेन एक्स, जेन वाई यानी मिलेनियल्स और जेन जी के बाद यह पहली पीढ़ी है, जिसका नाम अंग्रेजी अल्फाबेट के बजाय ग्रीक अल्फाबेट के अक्षर पर रखा गया। 

Published On

Leave a Comment

Other News