Search
Home » नेशनल » Ind Vs Eng Hockey Live:पहले क्वार्टर का खेल समाप्त, भारत और इंग्लैंड की टीमें अब तक नहीं कर सकीं गोल – India Vs England Women’s Hockey Team Pool D Live Score Updates Fih Hockey World Cup 2026 Match

Ind Vs Eng Hockey Live:पहले क्वार्टर का खेल समाप्त, भारत और इंग्लैंड की टीमें अब तक नहीं कर सकीं गोल – India Vs England Women’s Hockey Team Pool D Live Score Updates Fih Hockey World Cup 2026 Match

Share Now :

WhatsApp
Share This

भारतीय महिला हॉकी टीम का सामना इंग्लैंड से हो रहा है। भारतीय टीम ने अब तक एफआईएच हॉकी विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन अब उसके सामने इंग्लैंड की चुनौती है। भारत अगर इस मैच में जीत दर्ज करने में सफल रही तो वह दूसरे दौर के लिए अपना दावा मजबूत कर लेगी। पहले क्वार्टर में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं और स्कोर फिलहाल गोल रहित बराबरी पर चल रहा है। 

पहले क्वार्टर में भारत ने गंवाए मौके

भारतीय महिला टीम ने पहले क्वार्टर में शानदार खेल दिखाया और गोल करने के कुछ मौके बनाए। हालांकि, टीम के खिलाड़ी इसे गोल में तब्दील नहीं कर सके। भारत के लिए इश्किा ने दबदबा बनाते हुए इंग्लैंड के डिफेंस को भेदा और शॉट लगाया, लेकिन इंग्लैंड के गोलकीपर ने गोल होने से रोक दिया। इसके बाद भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और नवनीत ने शॉट लगाया। लेकिन इस गोल को अमान्य घोषित किया गया। 

भारत का टूर्नामेंट में प्रदर्शन

भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत ओलंपिक रजत पदक विजेता और दुनिया की चौथे नंबर की टीम चीन को 2-2 से ड्रॉ पर रोककर की थी। इसके बाद टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। मुख्य कोच शोर्ड मारिन की टीम ने टूर्नामेंट में अब तक प्रभावी प्रदर्शन किया है। चीन जैसी मजबूत टीम के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेलने के बाद भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराया। इस मुकाबले की खास बात यह रही कि भारत के छह गोल छह अलग-अलग खिलाड़ियों ने किए। भारतीय टीम की 11 खिलाड़ी पहली बार विश्व कप में हिस्सा ले रही हैं, लेकिन उन्होंने अब तक बिना किसी दबाव के अपना स्वाभाविक खेल दिखाया है।

भारतीय महिला टीम की स्टार्टिंग प्लेइंग-11:

सविता (गोलकीपर), सलिमा टेटे (कप्तान), नवनीत कौर, साक्षी राणा, ऋतुजा डाडोसा पिसल, इश्किा चौधरी, लालरेमसियामी, सुनेलिता टोप्पो, नेहा, ज्योति, सुशीला चानू।

सब: बिच्छू देवी खरीम्बाम (गोलकीपर), इश्किा, दीपिका, बलजीत कौर, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग, शिल्पी दबास।

Published On

Leave a Comment

Other News