Search
Home » नेशनल » सड़क बंद, दुर्गम पगडंडी और उफनते गदेरे:प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती, 10 किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल – Chamoli News Roads Blocked Swollen Mountain Streams Pregnant Woman In Labor Pain Trekked 10 Km On Foot

सड़क बंद, दुर्गम पगडंडी और उफनते गदेरे:प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती, 10 किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल – Chamoli News Roads Blocked Swollen Mountain Streams Pregnant Woman In Labor Pain Trekked 10 Km On Foot

Share Now :

WhatsApp
Share This

निजमुला-पाणा-ईराणी मार्ग पगना गांव से आगे भूस्खलन के कारण बंद होने से निजमुला घाटी के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सड़क बंद होने का सबसे अधिक असर मरीजों और गर्भवती महिलाओं पर पड़ रहा है। शुक्रवार को प्रसव पीड़ा से कराह रही ईराणी गांव की हेमा नेगी आशा कार्यकर्ता व परिजनों के साथ दुर्गम रास्ते और उफनते गदेरों से होते हुए करीब 10 किलोमीटर पैदल चलकर अस्पताल पहुंची।


शुक्रवार को हेमा देवी को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर अस्पताल ले जाना जरूरी था लेकिन भूस्खलन के कारण सड़क बंद थी। ऐसे में आशा कार्यकर्ता ने परिजनों के साथ मिलकर महिला को पैदल ही पगना गांव तक पहुंचाने का निर्णय लिया।

रास्ते में जगह-जगह गिर रहे पत्थरों और उफनते गाड-गदेरों के तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर रास्ता पार किया गया। करीब 10 किलोमीटर कठिन पैदल चलने के बाद वह पगना पहुंचे और वाहन की मदद से महिला को जिला अस्पताल गोपेश्वर ले जाया गया।

अनोखा विरोध: जलभराव ने रोका रास्ता, स्कूल हुआ बंद; बच्चों ने नगर निगम में लगाई क्लास, कार्यालय में गूंजा ककहरा

Published On

Leave a Comment

Other News