Search
Home » नेशनल » यूपी पुलिस के जांबाज दरोगा:धू-धू कर जल रही थी कार, तोड़ दिए शीशे; मौत के मुंह से छीन लाए तीन जिंदगियां – Sub-inspector Rescues Three Youths From Burning Car

यूपी पुलिस के जांबाज दरोगा:धू-धू कर जल रही थी कार, तोड़ दिए शीशे; मौत के मुंह से छीन लाए तीन जिंदगियां – Sub-inspector Rescues Three Youths From Burning Car

Share Now :

WhatsApp
Share This

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh

Updated Mon, 24 Aug 2026 09:35 AM IST

आगरा के कुबेरपुर में एनएच-19 पर ओवरटेक करने के दौरान क्विड कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई और उसमें आग लग गई। मौके पर पहुंचे एसआई अवनीश अग्निहोत्री ने कार का शीशा तोड़कर तीनों युवकों को बाहर निकाला, जिससे उनकी जान बच गई।


Sub-Inspector Rescues Three Youths From Burning Car

धू-धू कर जलती कार
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

आगरा के कुबेरपुर में रविवार देर रात करीब 12:50 बजे एनएच-19 पर भागूपुर पुल के ऊपर ओवरटेक करने के प्रयास में एक क्विड कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। पलटते ही कार में आग लग गई। हादसे के समय कार में तीन युवक सवार थे। मौके पर गश्त कर रहे थाना एत्मादपुर के उप निरीक्षक अवनीश अग्निहोत्री ने जान की परवाह किए बिना कार का शीशा तोड़कर तीनों युवकों को बाहर निकाल लिया। इससे उनकी जान बच गई।


Published On

Leave a Comment

Other News