Search
Home » नेशनल » Ind Vs Arg Live:अर्जेंटीना का दमदार प्रदर्शन जारी, दागा तीसरा गोल; भारतीय पुरुष हॉकी टीम 1-3 से पिछड़ी – India Vs Argentina Fih Hockey World Cup 2026 Live Score Update And Key Moments Points Table Update

Ind Vs Arg Live:अर्जेंटीना का दमदार प्रदर्शन जारी, दागा तीसरा गोल; भारतीय पुरुष हॉकी टीम 1-3 से पिछड़ी – India Vs Argentina Fih Hockey World Cup 2026 Live Score Update And Key Moments Points Table Update

Share Now :

WhatsApp
Share This

भारतीय पुरुष हॉकी टीम आज करो या मरो के मुकाबले में अर्जेंटीना से खेल रही है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए यह मैच काफी अहम है। पहला हाफ खत्म हो चुका है और अब तीसरे क्वार्टर का खेल जारी है। अर्जेंटीना ने तीसरे क्वार्टर में एक और गोल दागकर 3-1 की बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम दबाव में है। 

दूसरे दौर में भारत पूल ई में फिलहाल सबसे नीचे है क्योंकि उसे इंग्लैंड और नीदरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम गोल गणना में -4 से पीछे है। यानी से अर्जेंटीना के खिलाफ हर हाल में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। 

पहले क्वार्टर में अर्जेंटीना का दबदबा

अर्टेंजीना ने इस मुकाबले में शुरुआत में दबाव बनाया। अर्जेंटीना ने 40 सेकेंड के अंदर बढ़त हासिल की। टोस्कानी ने गोल कर अर्जेंटीना को 1-0 की बढ़त दिलाई। अर्जेंटीना को इस दौरान एक पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन गोलकीपर मोहित ने गोल होने से बचाया। अर्जेंटीना यही नहीं रुकी और भारत पर दबाव बनाना जारी रखा। अर्जेंटीना पहले क्वार्टर में फिर दूसरा गोल दागा। हालांकि, सुखजीत सिंह ने भी गोल कर अर्जेंटीना की बढ़त कम करने की कोशिश की। पहले क्वार्टर में अर्जेंटीना 2-1 से आगे रहा। 

पहले हाफ तक आगे अर्जेंटीना

भारत और अर्जेंटीना के बीच इस मैच में दूसरे क्वार्टर में एक भी गोल नहीं हुआ। पहले हाफ तक अर्जेंटीना ने बढ़त बनाई। अर्जेंटीना के लिए पहले मिनट में टोस्कानी ने मैदानी गोल किया, जबकि सातवें मिनट में डेल्ला टोरे ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। फिर भारत की ओर से सुखजीत ने 10वें मिनट में मैदानी गोल किया। तीनों गोल पहले क्वार्टर में आए। 

भारत की स्टार्टिंग प्लेइंग-11:

मोहित एचएस (गोलकीपर), हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), सुखजीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, संजय, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, रजिंदर सिंह, सुमित, शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक।

सब: सूरज कारकेरा (गोलकीपर), निलकांत शर्मा, मंदीप सिंह, यशदीप सिवाच, अमित रोहिदास, दिलप्रीत सिंह, आदित्य अर्जुन लालागे।

Published On

Leave a Comment

Other News