Search
Home » नेशनल » अयोध्या:दो सितंबर को ट्रस्ट की बैठक पर टिकीं निगाहें, भरेंगे रिक्त पद; राम मंदिर को मिलेंगे नए Ceo व प्रवक्ता – Ram Mandir To Get New Ceo And Spokesperson At Trust Meeting On September 2 In Ayodhya

अयोध्या:दो सितंबर को ट्रस्ट की बैठक पर टिकीं निगाहें, भरेंगे रिक्त पद; राम मंदिर को मिलेंगे नए Ceo व प्रवक्ता – Ram Mandir To Get New Ceo And Spokesperson At Trust Meeting On September 2 In Ayodhya

Share Now :

WhatsApp
Share This

अयोध्या स्थित रामजन्मभूमि मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर दो सितंबर को होने वाली श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

बैठक में मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सीईओ और प्रवक्ता की नियुक्ति पर फैसला होने की संभावना है। इसके अलावा लंबे समय से रिक्त चल रहे अन्य महत्वपूर्ण पदों को भरने पर भी मंथन होगा।

राम मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और लगातार विस्तार पा रही व्यवस्थाओं के बीच ट्रस्ट प्रशासनिक ढांचे को अधिक व्यवस्थित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सीईओ की नियुक्ति से मंदिर से जुड़े विभिन्न विभागों, व्यवस्थाओं और कार्यों के बीच बेहतर समन्वय की उम्मीद है। वहीं, प्रवक्ता की नियुक्ति से ट्रस्ट की ओर से मंदिर से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों और गतिविधियों की आधिकारिक जानकारी सामने रखने की व्यवस्था मजबूत होगी। 

सीईओ की नियुक्ति के लिए तीन नामों का पैनल चयन समिति की ओर से राम मंदिर ट्रस्ट को सौंपा जा चुका है। इन तीन नामों में सेवानिवृत्त आईपीएस राजेश पांडेय, सेवानिवृत्त आईएएस दिनेश चंद्र व योगेश्वर राम मिश्रा का नाम बताया जा रहा है।

Published On

Leave a Comment

Other News