Search
Home » नेशनल » हिमाचल प्रदेश:रक्षाबंधन पर हिमाचल में भाइयों को भी छुट्टी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने विधानसभा में किया बड़ा एलान – Himachal Raksha Bandhan Government Holiday Hrtc Free Travel Women

हिमाचल प्रदेश:रक्षाबंधन पर हिमाचल में भाइयों को भी छुट्टी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने विधानसभा में किया बड़ा एलान – Himachal Raksha Bandhan Government Holiday Hrtc Free Travel Women

Share Now :

WhatsApp
Share This

रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल प्रदेश में इस बार सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री ने विधानसभा सदन में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि पहले रक्षाबंधन पर केवल महिलाओं को छुट्टी दी जाती थी, जबकि पुरुषों के लिए अवकाश नहीं होता था। अब त्योहार को ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर में सभी के लिए सरकारी अवकाश रहेगा। नोटिफिकेशन देखें

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और आपसी रिश्ते का पर्व है। ऐसे में यह उचित है कि इस दिन पुरुषों और महिलाओं, दोनों को परिवार के साथ त्योहार मनाने का अवसर मिले। रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए एक और राहत रहेगी। महिलाएं हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इससे प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अपने मायके या परिवार से मिलने जाने वाली महिलाओं को सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश: रक्षाबंधन पर महिलाओं को एचआरटीसी बसों में मुफ्त यात्रा, सूर्यास्त तक नहीं लगेगा किराया; जानें

सरकार के इस फैसले से रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेशभर में सरकारी कर्मचारियों को परिवार के साथ त्योहार मनाने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब पहले की व्यवस्था में बदलाव करते हुए इस बार अवकाश सभी के लिए रहेगा।

Published On

Leave a Comment

Other News