
07:10 AM, 28-Aug-2026
Chandra Grahan 2026 Live: किस राशि-नक्षत्र में लग रहा है चंद्र ग्रहण?
साल का यह आखिरी चंद्र ग्रहण कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंभ राशि के स्वामी शनि देव माने जाते हैं और वर्तमान में इस राशि पर साढ़ेसाती का तीसरा व अंतिम चरण भी चल रहा है। वहीं शतभिषा नक्षत्र का स्वामित्व राहु के पास होता है। शनि और राहु, दोनों ही ग्रहों का यह संयोग होने के कारण ज्योतिषविदों ने कुंभ राशि वालों के साथ-साथ शतभिषा नक्षत्र में जन्मे जातकों को भी इस दौरान थोड़ा सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी है।
06:48 AM, 28-Aug-2026
Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण की अवधि
यह एक आंशिक चंद्र ग्रहण है। उपच्छाया से इसका पहला स्पर्श आज सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर होगा। पूरे ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 35 मिनट रहेगी, जिसमें से खंडग्रास चंद्र ग्रहण यानी आंशिक चरण की अवधि 3 घंटे 16 मिनट की होगी। इस ग्रहण का चरम या सर्वाधिक प्रभावी काल सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर रहेगा।
06:44 AM, 28-Aug-2026
Chandra Grahan 2026 Live: कैसा होगा यह चंद्र ग्रहण?
रक्षाबंधन 2026: किस समय लगेगा चंद्र ग्रहण और कब बांधें राखी ? जानें कितने बजे शुरू होगा सूतक काल
06:28 AM, 28-Aug-2026
Chandra Grahan 2026 Live: सावन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण और भद्रा का योग
आज सावन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण के साथ-साथ भद्रा का भी संयोग बना। लेकिन इसका रक्षाबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। दरअसल, इस साल सावन पूर्णिमा तिथि 27 और 28 अगस्त दोनों दिन है, जबकि रक्षाबंधन का त्योहार आज यानी 28 अगस्त को मनाया जा रहा है। वहीं भद्रा काल की बात करें तो यह 27 अगस्त को प्रातः 8 बजकर 31 मिनट से शुरू होकर रात 8 बजकर 54 मिनट तक ही सक्रिय रही। यानी भद्रा का पूरा प्रभाव 27 अगस्त तक ही सीमित रहा और आज 28 अगस्त को, जिस दिन रक्षाबंधन मनाया जा रहा है, भद्रा का साया बिल्कुल नहीं है।
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण किन राशि वालों को देगा कष्ट और किसे लाभ, पढ़ें सभी का हाल
06:18 AM, 28-Aug-2026
Chandra Grahan 2026 Live: कहां-कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
28 अगस्त को रक्षा बंधन पर ग्रहण का साया, सुबह या शाम कब बांध सकेंगे राखी ?
06:07 AM, 28-Aug-2026
Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण का समय
पंचांग के अनुसार, आज यानी 28 अगस्त 2026 को यह चंद्र ग्रहण उपच्छाया रूप में सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर पूरी तरह समाप्त होगा। इस तरह ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 35 मिनट की रहेगी। इसमें खंडग्रास यानी आंशिक चंद्र ग्रहण का चरण करीब 3 घंटे 16 मिनट तक चलेगा, और ग्रहण का चरम काल सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर रहेगा।
06:00 AM, 28-Aug-2026
Chandra Grahan 2026 Live: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण शुरू, उपच्छाया सहित कुल 5 घंटे 35 मिनट तक रहेगा असर
Chandra Grahan 2026 Moon Timing Live Updates: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज, 28 अगस्त 2026 को लग रहा है, और खास बात यह है कि आज ही रक्षाबंधन का पावन पर्व भी मनाया जा रहा है। धार्मिक दृष्टि से चंद्रमा पर ग्रहण लगना शुभ नहीं माना जाता, इसी वजह से ग्रहण काल के दौरान किसी भी तरह के मांगलिक या शुभ कार्य करने की मनाही होती है। चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने से करीब 9 घंटे पहले ही आरंभ हो जाता है। ऐसे में यह जानना और भी जरूरी हो जाता है कि आज का यह ग्रहण ठीक किस समय लगेगा और दुनिया के किन-किन हिस्सों में इसे देखा जा सकेगा।





