Search
Home » नेशनल » स्विट्जरलैंड:रेव पार्टी के दौरान गोलीबारी से मचा हड़कंप, एक की मौत; पांच घायल, कुछ की हालत गंभीर – Switzerland-aarau-rave-party-shooting-one-killed-five-injured

स्विट्जरलैंड:रेव पार्टी के दौरान गोलीबारी से मचा हड़कंप, एक की मौत; पांच घायल, कुछ की हालत गंभीर – Switzerland-aarau-rave-party-shooting-one-killed-five-injured

Share Now :

WhatsApp
Share This

स्विट्जरलैंड के उत्तरी आरगाउ कैंटन में एक रेव पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय पुलिस और मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी।

कैंटन पुलिस ने एक्स पर बताया कि कैंटन की राजधानी आराउ में आयोजित कार्यक्रम में गोलीबारी के दौरान एक व्यक्ति की मौत हुई और पांच लोग घायल हुए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। आराउ ज्यूरिख से 46 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।

गोलीबारी के कारणों का नहीं चल सका पता

स्विस सार्वजनिक प्रसारक एसआरएफ ने बताया कि यह कार्यक्रम रेव पार्टी था। घटना के बाद पुलिस ने बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों से इलाके से दूर रहने की अपील की गई है। आरगाउ कैंटन पुलिस ने एक बयान में कहा, “अज्ञात हमलावर की तलाश जारी है।” पुलिस के अनुसार, हमले के संभावित मकसद और घटना की सटीक परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हैं।

कहां हुई गोलीबारी की घटना?

पुलिस ने स्विस मीडिया को बताया कि गोलीबारी आराउ के शाकेन इलाके में घुड़दौड़ के मैदान के पास हुई। यह स्थान ज्यूरिख से करीब 46 किलोमीटर पश्चिम में है। इलाके में रविवार तड़के तक रेव पार्टी आयोजित की जानी थी। घटना के बाद घुड़दौड़ के मैदान, शहर के स्विमिंग पूल और खेल मैदान के आसपास के इलाके को घेराबंदी में ले लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, एहतियात के तौर पर आराउ के बाहर भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

Published On

Leave a Comment

Other News