Search
Home » नेशनल » हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र:सरकार लाएगी 7255 करोड़ का अनुपूरक बजट, आज सदन में होगी चर्चा – Haryana Monsoon Session Government To Present Supplementary Budget; Discussion To Be Held In The House Today

हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र:सरकार लाएगी 7255 करोड़ का अनुपूरक बजट, आज सदन में होगी चर्चा – Haryana Monsoon Session Government To Present Supplementary Budget; Discussion To Be Held In The House Today

Share Now :

WhatsApp
Share This

अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: Vijay Singh Pundir

Updated Mon, 31 Aug 2026 12:37 AM IST

सदन की कार्यवाही सोमवार दोपहर दो बजे शुरू होगी। प्रश्नकाल और शून्यकाल के बाद कांग्रेस के 17 विधायक हरियाणा कौशल रोजगार निगम में संविदा भर्ती में कथित अनियमितताओं और पारदर्शिता की कमी को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री अनुपूरक बजट मांगें पेश करेंगे और इन पर चर्चा व मतदान होगा।


Haryana Monsoon Session Government to present supplementary budget; discussion to be held in the House today

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सोमवार को सरकार वर्ष 2026-27 की पहली अनुपूरक बजट मांगें सदन में पेश करेगी। वित्त मंत्री के तौर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 7,255.42 करोड़ रुपये की अतिरिक्त बजट मांगें रखेंगे। इनमें 5,440.45 करोड़ रुपये राजस्व खर्च और 1,814.97 करोड़ रुपये पूंजीगत खर्च के लिए प्रस्तावित हैं। अनुपूरक बजट मांगों पर सदन में चर्चा के बाद मतदान होगा।


Published On

Leave a Comment

Other News