Search
Home » नेशनल » नदी में डूबीं पांच लड़कियां:प्रयागराज में एक को बचाने के चक्कर में चार ने लगाई दांव पर जान, तीन बचीं; दो बहीं – Two Girls Drowned In Karnavati River In Prayagraj Pac Flood Relief Team In Search

नदी में डूबीं पांच लड़कियां:प्रयागराज में एक को बचाने के चक्कर में चार ने लगाई दांव पर जान, तीन बचीं; दो बहीं – Two Girls Drowned In Karnavati River In Prayagraj Pac Flood Relief Team In Search

Share Now :

WhatsApp
Share This

संवाद न्यूज एजेंसी, मांडा (प्रयागराज)
Published by: विकास कुमार

Updated Mon, 31 Aug 2026 07:21 PM IST

नदी में जरई डुबाने के दौरान अचानक प्राप्ति तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगी। उसे बचाने के लिए शुभी, अंकिता, गुल्लू और राबी आगे बढ़ीं तो वे भी नदी की तेज धारा में फंस गईं। किशोरियों की चीख-पुकार सुनकर नदी के ऊपर बने पुल पर खड़े लोगों ने नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने प्राप्ति, गुल्लू व राबी को नदी से बाहर निकाल लिया।


Two girls drowned in Karnavati River in Prayagraj PAC flood relief team in search

प्रयागराज में बड़ा हादसा
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

यूपी के प्रयागराज स्थित मांडा में कजरी पर्व पर जौ की जरई डुबाने कर्णावती नदी पहुंचीं पांच किशोरियों के साथ सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। नदी में एक किशोरी के डूबने पर उसे बचाने के प्रयास में चार अन्य भी तेज बहाव की चपेट में आ गईं। ग्रामीणों ने तीन किशोरियों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दो किशोरियां नदी की तेज लहरों में समा गईं। देर शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका था। पीएसी की बाढ़ राहत टीम नाव के जरिए उनकी तलाश में जुटी थी।


Published On

Leave a Comment

Other News