Search
Home » नेशनल » जम्मू:कठुआ में पाकिस्तानी मोबाइल नंबर वाली रिंग के साथ पकड़ा गया कबूतर, पड़ताल में जुटीं जांच एजेंसियां – Pigeon Caught In Kathua With A Ring Bearing A Pakistani Mobile Number

जम्मू:कठुआ में पाकिस्तानी मोबाइल नंबर वाली रिंग के साथ पकड़ा गया कबूतर, पड़ताल में जुटीं जांच एजेंसियां – Pigeon Caught In Kathua With A Ring Bearing A Pakistani Mobile Number

Share Now :

WhatsApp
Share This

अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे कठुआ जिले के हीरानगर स्थित चन्न खत्रियां इलाके में एक कबूतर पकड़ा गया है। इसके पैर में बंधी रिंग पर पाकिस्तानी टेलीकॉम कोड वाला मोबाइल नंबर दर्ज है। इस घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं और कबूतर व रिंग की गहन जांच में जुट गई हैं। एहतियात के तौर पर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर निगरानी भी बढ़ा दी गई है।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे एक स्थानीय ग्रामीण अपने खेत में गया था। इसी दौरान उसकी नजर वहां बैठे एक कबूतर पर पड़ी। शक होने पर उसने कबूतर को पकड़ लिया। उसके पैर में बंधी रिंग पर पाकिस्तानी मोबाइल नंबर 03001717652 लिखा है। ग्रामीण ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को दी।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कबूतर को कब्जे में ले लिया। अधिकारी जांच कर रहे हैं कि क्या यह कबूतर सीमा पार से जासूसी या किसी अन्य संदिग्ध गतिविधि के इरादे से भेजा गया है या फिर यह किसी का पालतू पक्षी है जो भटककर भारतीय सीमा में आ गया है। फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां कबूतर की रिंग पर दर्ज मोबाइल नंबर और अन्य तथ्यों की तकनीकी जांच कर रही हैं। हीरानगर थाना प्रभारी विक्रम शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अभी तक कुछ भी संदिग्ध सामने नहीं आया है।

मई 2020 में भी मिला था पाकिस्तानी कबूतर

इससे पहले मई 2020 में भी अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे मनियारी गांव में एक पाकिस्तानी कबूतर पकड़ा गया था। हालांकि बाद में पाकिस्तानी के एक व्यक्ति ने वीडियो जारी कर दावा किया था कि उसने इसे ईद पर उड़ाया था और वह भारतीय क्षेत्र में चला गया। इसके बाद कबूतर को छोड़ दिया गया था।

Published On

Leave a Comment

Other News