Search
Home » नेशनल » मुरादाबाद:हरिद्वार से लौट रहे नेपाली तीर्थयात्रियों की बस रोडवेज से टकराई, 35 से ज्यादा घायल, मची चीख-पुकार – Moradabad: Bus Carrying Nepali Pilgrims Returning From Haridwar Collides With A Roadways Bus; Over 35 Injured

मुरादाबाद:हरिद्वार से लौट रहे नेपाली तीर्थयात्रियों की बस रोडवेज से टकराई, 35 से ज्यादा घायल, मची चीख-पुकार – Moradabad: Bus Carrying Nepali Pilgrims Returning From Haridwar Collides With A Roadways Bus; Over 35 Injured

Share Now :

WhatsApp
Share This

नेपाल के तीर्थ यात्रियों से भरी निजी बस आगे चल रही रोडवेज बस में पीछ से टकराने के बाद सड़क किनारे बनी कोठरी से टकरा गई। इससे दोनों बसें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं तो वहीं हादसे में निजी बस सवार 35 से अधिक नेपाली तीर्थ यात्री घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से बस चालक सहित कई तीर्थ यात्रियों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

मंगलवार की रात मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर कांठ के गांव गढ़ी के अड्डे पर हरिद्वार से वापस लौट रहे नेपाल के तीर्थयात्रियों की बस आगे चल रही मुरादाबाद डिपो की रोडवेज बस में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में 35 से अधिक नेपाली तीर्थ यात्री घायल हुए हैं।

सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह सहित थाने और पुलिस चौकियों से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और कई एम्बुलेंस व पुलिस वाहन मौके पर पहुंच गए। सभी घायल तीर्थयात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी कांठ लाया गया।

बस चालक सहित कई तीर्थ यात्रियों को गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है। तीर्थयात्रियों ने बताया वह सभी यूपी के सनौली से सटे नेपाल के नोवल परासी और रूपमदेई जिलों के रहने वाले हैं। वह नेपाल से 19 अगस्त को यात्रा के लिए बस से चले थे।

अब वह वैष्णों देवी, महाकालेश्वर आदि कई धार्मिक स्थलों की यात्रा करते हुए हरिद्वार से वापस लौट रहे थे। अब उन्हें अयोध्या में रामलला के दर्शन को जाना था। वहां से उन्हें दर्शन करने के बाद तीन सितंबर को नेपाल पहुंचना था।

Published On

Leave a Comment

Other News