Search
Home » नेशनल » किसान मोर्चे के रंग:कहीं लस्सी का लंगर, कहीं बिक रहा कुरता पायजामा; ऐसे दिन बिता रहे प्रदर्शनकारी – Farmers protest In Mohali Lassi Langar Kurta-pyjamas On Sale

किसान मोर्चे के रंग:कहीं लस्सी का लंगर, कहीं बिक रहा कुरता पायजामा; ऐसे दिन बिता रहे प्रदर्शनकारी – Farmers protest In Mohali Lassi  Langar Kurta-pyjamas On Sale

Share Now :

WhatsApp
Share This

चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर पंजाब के किसान डटे हुए हैं। पूरे पंजाब से हजारों ट्रैक्टर-ट्रालियां मोहाली पहुंच चुकी हैं। किसान लंबी लड़ाई के लिए पूरी तैयारी के साथ आए हैं।




farmers protest in Mohali Lassi  langar kurta-pyjamas on sale

लस्सी का लंगर
– फोटो : अमर उजाला


मोर्चे में बैठे किसान लगातार लंगर बनाने और बांटने में सेवा कर रहे हैं। गुरुवार को मोर्चे ने लस्सी का लंगर लगाया। वहीं मोर्चे पर एक रैली भी निकाली गई।


farmers protest in Mohali Lassi  langar kurta-pyjamas on sale

किसान मोर्चा में लंगर
– फोटो : अमर उजाला


किसानों ने स्पष्ट किया है कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं होने पर किसानों ने इसका सख्त नोटिस लिया है। मोर्चे ने 4 सितंबर को वरिष्ठ पदाधिकारियों की अहम बैठक बुलाई है। बैठक के बाद आंदोलन को लेकर बड़ा एलान किया जा सकता है।


farmers protest in Mohali Lassi  langar kurta-pyjamas on sale

कुरता खरीदते किसान
– फोटो : अमर उजाला


किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ सड़क के एक हिस्से पर पहले ही डेरा डाल दिया था। अब दूसरे हिस्से में भी किसानों का जमावड़ा बढ़ने लगा है। हालांकि मोर्चा अभी सात दिन का है लेकिन किसान तैयारी के साथ पहुंचे हैं। किसानों के लिए कुरते पायजामे की दुकानें भी लग गई हैं। 


farmers protest in Mohali Lassi  langar kurta-pyjamas on sale

मोर्चा में दवाएं बांटी जा रही हैं
– फोटो : अमर उजाला


मोर्चे पर लंगर के लिए महिलाएं भी दिहाड़ी पर काम कर रही हैं। एक किसान ने बताया कि वह अपने गांव से 35 ट्रैक्टर और ट्रालियां लेकर आया है। वहीं किसानों के लिए मोर्चे में दवाएं भी वितरित की जा रही हैं।

 


Published On

Leave a Comment

Other News