Search
Home » नेशनल » ट्रेटर्स 2 फाइनल:दो गद्दारों ने मारी बाजी, क्रिस्टल-रिदा ने जीते 66 लाख रुपये; जानें फाइनल में क्या-क्या हुआ – Krystle D’souza And Rida Tharana Won Reality Show The Traitors Season 2 India Hosted By Karan Johar

ट्रेटर्स 2 फाइनल:दो गद्दारों ने मारी बाजी, क्रिस्टल-रिदा ने जीते 66 लाख रुपये; जानें फाइनल में क्या-क्या हुआ – Krystle D’souza And Rida Tharana Won Reality Show The Traitors Season 2 India Hosted By Karan Johar

Share Now :

WhatsApp
Share This

Krystle D'Souza and Rida Tharana won reality show The Traitors season 2 India hosted by Karan Johar

द ट्रेटर्स 2 की विजेता क्रिस्टल और रिदा के साथ करण जौहर
– फोटो : X

विस्तार

पिछली बार की तरह इस बार भी शो में कुछ खिलाड़ी ‘इनोसेंट ’ थे, जिन्हें गद्दारों को पहचानना था; जबकि कुछ ‘ट्रेटर्स’ यानी गद्दार थे, जिन्हें अपनी पहचान छिपाकर बाकी खिलाड़ियों को खेल से बाहर करना था। फिनाले के आखिरी पड़ाव तक भी गद्दारों की पहचान का राज नहीं खुला। अंत में क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना ने बाजी मार ली। दोनों ने मिलकर 66 लाख रुपये की इनामी राशि जीत ली।


21 से शुरू हुआ सफर, फिनाले में पहुंचे छह खिलाड़ी

शो में 21 प्रतियोगियों के साथ खेल शुरू हुआ था। एक के बाद एक खिलाड़ी बाहर होते गए और आखिर में क्रिस्टल डिसूजा, रिदा थराना, शालिनी पासे, दलिप ताहिल, साहिल सलाथिया और मल्लिका शेरावत फिनाले के आखिरी दौर तक पहुंचे।

आखिरी दिन खेल ने कई करवटें लीं। अंतिम मिशन एक बड़े धमाके के साथ खत्म हुआ, जिसमें एक प्रतिमा में विस्फोट हुआ। इसके बाद प्रतियोगियों के सामने सबसे अहम पड़ाव आया, जहां उन्हें यह तय करना था कि आखिर उनके बीच छिपे गद्दार कौन हैं?

Published On

Leave a Comment

Other News