Search
Home » नेशनल » श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026:आज घर-घर जन्म लेंगे कृष्ण कन्हाई, मथुरा में दिव्य और भव्य नजारा; देखें तस्वीरें – Shri Krishna Janmashtami 2026 Lord Krishna Will Be Born At Midnight Shri Krishna Janmabhoomi In Mathura

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026:आज घर-घर जन्म लेंगे कृष्ण कन्हाई, मथुरा में दिव्य और भव्य नजारा; देखें तस्वीरें – Shri Krishna Janmashtami 2026 Lord Krishna Will Be Born At Midnight Shri Krishna Janmabhoomi In Mathura

Share Now :

WhatsApp
Share This

आज घर-घर जन्म लेंगे कृष्ण कन्हाई, गूंजेगी मंगल बधाई। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर यह लोकोक्ति समूचे ब्रज को झंकृत किए हुए है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास पूरे ब्रज में हिलोरें ले रहा है। हर ब्रजवासी अपने कान्हा के आगमन का पलक-पावड़े बिछाकर इंतजार कर रहा है। उनके स्वागत के लिए ब्रज स्वर्ग सा सज गया है। जगह-जगह तोरण द्वार और रंग बिरंगी रोशनी से शहर के समूचे मार्ग और चौराहे यहां तक की गलियां तक रोशन हैं। शुक्रवार मध्यरात्रि 12 बजे घर-घर कन्हाई जन्म लेंगे तो हर घर में मंगल बधाई गीत गूजेंगे। इसकी सभी तैयारियां हो चुकी हैं। उनके दर्शन के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु ब्रज में आ चुके हैं।

 




Shri Krishna Janmashtami 2026 Lord Krishna will be born at midnight Shri Krishna Janmabhoomi in Mathura

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा में भव्य सजावट।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मुख्य उत्सव का आयोजन होगा। यहां सुबह 5:30 बजे से रात्रि 1:30 बजे तक निरंतर प्रवेश रहेगा। वहीं, ब्रज के सभी छोटे-बड़े मंदिर, चौराहों को भी सजाया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस, पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है। खुफिया एजेंसियों के अनुमान के मुताबिक 50 लाख से अधिक श्रद्धालु कृष्ण जन्मोत्सव के गवाह बनेंगे। 

 


Shri Krishna Janmashtami 2026 Lord Krishna will be born at midnight Shri Krishna Janmabhoomi in Mathura

कान्हा के दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


लल्ला के स्वागत में पूरा ब्रज ही नहीं देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालु आतुर हैं। मथुरा-वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में शुक्रवार मध्यरात्रि 12 बजे कन्हैया के जन्म लेते ही… हाथी-घोड़ा पालकी जय कन्हैयालाल की जयघोष गूंजने लगेगा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान, ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर, प्रेम व इस्कॉन मंदिर में दर्शन के लिए बृहस्पतिवार को ही हजारों लोग उमड़ पड़े और यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।

 


Shri Krishna Janmashtami 2026 Lord Krishna will be born at midnight Shri Krishna Janmabhoomi in Mathura

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा में भव्य सजावट।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


रोशनी से नहाए मंदिरों की आभा देखकर सभी चमत्कृत

रोशनी से नहाए इन मंदिरों की आभा हर किसी को आकर्षित कर रही थी। विद्युत झालरों से सजे इन मंदिरों को देख लोगों के कदम वहीं थम गए। उधर, सेवायत गोस्वामी उल्लास के साथ बधाई गुनगुनाते नजर आए। वृंदावन के प्राचीन सप्त देवालयों को शिखर से लेकर चौखट तक रंगबिरंगी झालरों से सजाया गया है। मंदिर के अंदर चौक और गर्भगृह को देशी-विदेशी सुगंधित पुष्पों और गुब्बारों से सजाया गया है।

 


Shri Krishna Janmashtami 2026 Lord Krishna will be born at midnight Shri Krishna Janmabhoomi in Mathura

मथुरा स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


आज जन्मस्थान पर ये होंगे कार्यक्रम

जन्मास्थान पर शुक्रवार सुबह 5:30 बजे मंगला दर्शन, 8 बजे दिव्य पंचामृत अभिषेक, 9:30 बजे पुष्पांजलि कार्यक्रम, दोपहर 1 से 3 बजे लीलामंच पर भजन-गायन, रात 11 बजे गणेश वंदना, गर्भ-स्तुति व सहस्रार्चन, मध्यरात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण प्राकट्य दर्शन व आरती, 12:10 से 12:30 बजे पयोधर महाभिषेक, 12:30 से 12:40 बजे जन्म-महाभिषेक, 12:45 से 12:50 बजे श्रृंगार आरती, 1:55 से 2 बजे शयन आरती होगी।

 


Published On

Leave a Comment

Other News