Search
Home » नेशनल » पश्चिम एशिया तनाव:’ईरान के मुकाबले चीन ज्यादा जिम्मेदार’, अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने क्यों कही ये बात? – Usa Vice President Jd Vance Said China Is More Responsible Then Iran West Asia Tension

पश्चिम एशिया तनाव:’ईरान के मुकाबले चीन ज्यादा जिम्मेदार’, अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने क्यों कही ये बात? – Usa Vice President Jd Vance Said China Is More Responsible Then Iran West Asia Tension

Share Now :

WhatsApp
Share This

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि ईरान को आर्थिक रूप से अलग-थलग करने के लिए चीन भी अमेरिका का सहयोग करने के लिए तैयार है। उन्होंने ईरान की तुलना में चीन को ज्यादा जिम्मेदार देश भी बताया। अमेरिका ने ईरान पर आर्थिक रूप से दबाव बनाने के लिए ‘ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट’ शुरू किया है। जिस पर सवाल उठ रहे हैं कि चीन की मदद के बिना ये अभियान सफल नहीं हो सकता। जब इसे लेकर वेंस से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि चीन भी मदद के लिए तैयार है। 

वेंस ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि चीन सरकार, इस मामले में सहयोग के लिए तैयार है।’ हालांकि वेंस ने स्वीकार किया कि अमेरिका और चीन के बीच कुछ नीतिगत मतभेद हैं, लेकिन चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अच्छे संबंध हैं। 

वेंस ने कहा, ‘चीन के बारे में जो कहें, लेकिन वे उस तरह के देश नहीं हैं कि किसी अंतरराष्ट्रीय विवाद में अपनी बात मनवाने के लिए वाणिज्यिक जहाजों पर गोलीबारी करते रहें।’

Published On

Leave a Comment

Other News