Search
Home » नेशनल » पन्ना में बाढ़ से बिगड़े हालात:पुल से चार फीट ऊपर बह रही नदी; थाना-अस्पताल में चलानी पड़ी नाव – Flood Fury In Panna’s Amanganj: Midhasan River Overflows, Police Station & Hospital Submerged

पन्ना में बाढ़ से बिगड़े हालात:पुल से चार फीट ऊपर बह रही नदी; थाना-अस्पताल में चलानी पड़ी नाव – Flood Fury In Panna’s Amanganj: Midhasan River Overflows, Police Station & Hospital Submerged

Share Now :

WhatsApp
Share This

पन्ना जिले के अमानगंज में लगातार बारिश के बाद बाढ़ के हालात गंभीर हो गए हैं। मिढ़ासन नदी इस समय खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और नदी का पानी पुल से करीब चार फीट ऊपर पहुंच गया है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि अमानगंज का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पुलिस थाना पूरी तरह बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। थाना और अस्पताल परिसर में पानी भरने के बाद यहां नाव चलती हुई नजर आ रही है।

मौके पर पहुंचे कलेक्टर-एसपी

बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए पन्ना कलेक्टर उषा परमार, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू और एसडीएम सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जलस्तर और प्रभावित इलाकों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नदी का जलस्तर बढ़ा तो दहशत में आए लोग

मिढ़ासन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से अमानगंज क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था की है। अमानगंज के कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रभावित लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित रखा जा सके।

लोगों की आवाजाही पर रोक

वहीं, पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार पूरे इलाके पर नजर बनाए हुए हैं। नदी और पुल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस ने चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी है और लोगों को पुल की ओर जाने से सख्ती से मना किया जा रहा है। तेज बहाव और बढ़े हुए जलस्तर को देखते हुए लोगों से नदी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है।

लगातार निगरानी पर टीमें 

प्रशासन का पूरा फोकस फिलहाल लोगों की सुरक्षा और राहत व्यवस्था पर है। अधिकारियों की टीमें लगातार हालात की निगरानी कर रही हैं। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।

यह भी पढ़ें: ग्वालियर: दुनिया का सबसे महंगा शृंगार, 120 करोड़ के आभूषणों से सजे राधा-कृष्ण; गोपाल मंदिर में दिखा राजसी वैभव

खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदी

फिलहाल मिढ़ासन नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और अमानगंज में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और पुलिस-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Published On

Leave a Comment

Other News