Search
Home » नेशनल » Bihar Vidhan Sabha:मानसून सत्र के पहले दिन बिहार विधानसभा में क्या हुआ, निशांत कुमार का अलग से स्वागत क्यों?

Bihar Vidhan Sabha:मानसून सत्र के पहले दिन बिहार विधानसभा में क्या हुआ, निशांत कुमार का अलग से स्वागत क्यों?

Share This

बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र का आगाज हो चुका है। सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही में नवनिर्वाचित सदस्यों का मनोनयन, विभिन्न समितियों का गठन, शोक प्रस्ताव और वित्तीय कार्य सहित कई महत्वपूर्ण कार्य निपटाए गए। विपक्ष भी कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में दिखा और तख्ती लगाकर नारेबाजी भी की। सत्र शुरू होने से पहले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। वैसे, विधान परिषद् में मंत्री निशांत कुमार का विशेष तौर पर स्वागत हुआ, क्योंकि आज उनका जन्मदिन भी है।


स्वागत और बधाइयों के बीच स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि विधानसभा और विधान परिषद में उनका यह पहला दिन होगा। इसलिए वह विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि प्रेम कुमार एक बेहद अनुभवी नेता हैं और उनके पिता के भी काफी करीबी रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में काम करने का अवसर मिलना उनके लिए सम्मान और सीखने का विषय है।

Bihar Weather: पटना समेत 30 जिलों में बारिश का अलर्ट, वज्रपात से नौ की मौत; मौसम विभाग में कहा-सावधान रहें

विधानसभा कल तक के लिए स्थगित

विधानसभा की जारी कार्यसूची के अनुसार सदन की शुरुआत अध्यक्ष के प्रारंभिक संबोधन से हुई। इसके बाद बिहार विधानसभा की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमावली के तहत अस्थायी सदस्यों का मनोनयन किया गया। कार्य-मंत्रणा समिति के गठन का प्रस्ताव भी सदन में रखा गया। औपचारिक कार्य के दौरान माननीय राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रतियां सदन के पटल पर रखी गई। 

बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के बीच पारित अनुपूरक मांगों से संबंधित संदेशों का विवरण और विधानसभा की विभिन्न समितियों के प्रतिवेदन भी सदन में प्रस्तुत करने की औपचारिकता की गई। पहले दिन के वित्तीय कार्यों में वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक व्यय विवरण का उपस्थापन सबसे महत्वपूर्ण था, जिसकी औपचारिकता के बाद शोक प्रस्तावों के साथ मंगलवार तक के लिए विधानसभा स्थगित कर दी गई।

Published On

Leave a Comment

Other News