
04:18 PM, 23-Oct-2026
IND W vs ZIM W Live Score: पांचवां विकेट गिरा
श्री चरणी ने भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। उन्होंने न्याशा ग्वान्जुरा को कॉट और बोल्ड किया। वह 13 रन बनाकर लौटीं। अब चिदेजा धुरूरू बल्लेबाजी के लिए आई हैं।
03:40 PM, 23-Oct-2026
IND W vs ZIM W Live Score: चौथा विकेट गिरा
भारत को चौथी सफलता दीप्ति शर्मा ने दिलाई। उन्होंने शार्ने मेयर्स को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ आठ रन बना सकीं। अब क्रीज पर बिलव्ड बिजा और न्याशा ग्वानजुरा मौजूद हैं।
03:09 PM, 23-Oct-2026
IND W vs ZIM W Live Score: तीसरा विकेट गिरा
भारत को तीसरी सफलता श्री चरणी ने दिलाई। उन्होंने क्रांति गौड़ के हाथों मोडेस्टर मुपाचिकवा को कैच कराया। वह 25 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। अब बिलव्ड बिजा और शार्ने मेयर्स क्रीज पर मौजूद हैं।
02:51 PM, 23-Oct-2026
IND W vs ZIM W Live Score: जिम्बाब्वे को दूसरा झटका
श्री चरणी ने चिपो को आउट कर जिम्बाब्वे को दूसरा झटका दिया है। चिपो और मोडेस्टर के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही थी। लेकिन चरणी ने चिपो को आउट कर इसे तोड़ा। चिपो 27 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुईं।
02:48 PM, 23-Oct-2026
IND W vs ZIM W Live Score: झटके के बाद संभला जिम्बाब्वे
भारत के खिलाफ पहला झटका लगने के बाद जिम्बाब्वे की पारी संभल गई है। मोडेस्टर और चिपो मुगेरी तिरिपानो के बीच दूसरे विकेट के लिए साझेदारी चल रही है। जिम्बाब्वे ने 10 ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट पर 46 रन बनाए हैं।
02:21 PM, 23-Oct-2026
IND W vs ZIM W Live Score: जिम्बाब्वे का पहला विकेट गिरा
क्रांति गौड़ ने लोर्न फिरि को आउट कर जिम्बाब्वे को पहला झटका दिया। फिरि एक रन बनाकर आउट हुईं।
02:11 PM, 23-Oct-2026
IND W vs ZIM W Live Score: जिम्बाब्वे की पारी शुरू
भारतीय महिला टीम के खिलाफ जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। लोर्न फिरि और मोडेस्टर मुपाचिकवा ने पारी की शुरुआत की है।
01:40 PM, 23-Oct-2026
IND W vs ZIM W Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, तेजल हसबनिस, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, जिंतामणि कलिता, सायली सतघरे, क्रांति गौड़।
जिम्बाब्वे: बिलव्ड बिजा, शार्ने मायेर्स, नयाशा ग्वाजुरा, मोडेस्टर मुपाचिवा (विकेटकीपर), चिएद्जा धुरुरु, चिपो मुगेरी तिरिपानो, मिचेले मावुंगा, नोमवेलो सिबांदा (कप्तान), तेंदाई माकुशा, लोर्न फिरी, ओलिंदर चारे।
01:31 PM, 23-Oct-2026
IND W vs ZIM W Live Score: जिम्बाब्वे ने जीता टॉस
जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। भारतीय कप्तान मंधाना ने कहा कि वह पहले बल्लेबाजी करना चाहती थीं। भारत के लिए जिंतिमणि कलिता डेब्यू कर रही हैं जिन्हें रेणुका सिंह की जगह टीम में शामिल किया गया था।
01:17 PM, 23-Oct-2026
IND W vs ZIM W Live Score: जिम्बाब्वे का स्कोर छह विकेट पर 170 के पार, बिलव्ड बिजा और मिचेल मावुंगा क्रीज पर
Women’s Live Cricket Score, IND W vs ZIM W 1st ODI 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज से भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच वनडे सीरीज का आगाज हो रहा है। पहला मुकाबले वडोदरा में खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया की नजरें शुरुआत से ही दबदबा कायम करने पर होंगी। आप यहां मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट्स पढ़ सकते हैं…




