Search
Home » नेशनल » प्रयागराज :साइबर अपराधियों ने पुलिस को ही दिखाया आईना, डीसीपी सिटी का एक्स हैंडल हैक, 100 से ज्यादा पोस्ट – Dcp City X Handle Hacked; Suspicious Post Sparks Alarm; Profile Picture Also Changed.

प्रयागराज :साइबर अपराधियों ने पुलिस को ही दिखाया आईना, डीसीपी सिटी का एक्स हैंडल हैक, 100 से ज्यादा पोस्ट – Dcp City X Handle Hacked; Suspicious Post Sparks Alarm; Profile Picture Also Changed.

Share Now :

WhatsApp
Share This

जिन साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने की जिम्मेदारी पुलिस की है, अब वही पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट तक पहुंच बनाने लगे हैं। प्रयागराज के डीसीपी सिटी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर साइबर अपराधियों ने सेंध लगाकर एक ही तरह के क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े संदिग्ध संदेश 100 से ज्यादा बार पोस्ट कर दिए। इतना ही नहीं, अकाउंट की प्रोफाइल तस्वीर तक बदल दी गई।


इन पोस्ट का पुलिस या प्रयागराज से कोई संबंध नहीं था। इतना ही नहीं, अकाउंट की प्रोफाइल तस्वीर बदल दी गई। साइबर टीम ने तत्काल मामले की जानकारी एक्स इंडिया को देकर अकाउंट को अस्थायी रूप से सस्पेंड कराया। डीसीपी सिटी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर 22 अगस्त की रात तक अकाउंट सामान्य रूप से संचालित हो रहा था। रात करीब 11:10 बजे इस हैंडल से करेली में हुए एक हादसे के संबंध में रिप्लाई किया गया था। एक यूजर ने डीसीपी सिटी को टैग कर घटना की जानकारी दी थी, जिसके जवाब में पुलिस की ओर से प्रतिक्रिया दी गई थी।

 

 

इसके बाद हैंडल से कोई आधिकारिक रिप्लाई या पोस्ट नहीं किया गया। अगले दिन अचानक अकाउंट से लगातार संदिग्ध मैसेज पोस्ट होने लगे। डीसीपी सिटी सागर जैन ने बताया कि अकाउंट में संदिग्ध गतिविधि सामने आने के बाद एक्स इंडिया को रिपोर्ट भेजी गई है। अकाउंट को फिलहाल, अस्थायी रूप से सस्पेंड कराया गया है। 

Published On

Leave a Comment

Other News